खो-खो भारतीय पुरुष और महिला टीमें फाइनल में (सौजन्य: सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

खो-खो वर्ल्ड कप: फाइनल में धमाल मचाएगी भारतीय महिला और पुरुष टीम, आज होगा नेपाल से खिताबी मुकाबला

नई दिल्ली में खेले जा रहे खो-खो विश्व कप 2025 में भारत को शुरू से ही खिताब का दावेदार माना जा रहा था। अब महिला और पुरुष दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमों की भिड़ंत नेपाल से होना है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने शनिवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। महिला टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और पुरुष टीम ने भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। अब दोनों ही टीम खिताबी मुकाबले के लिए नेपाल से भिड़ेगी। फाइनल मैच आज 19 जनवरी को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाना है।

विश्व कप में शनिवार 18 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हुआ। टीम इंडिया ने एक दिन पहले क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 109-16 के बड़े स्कोरलाइन से हराकर जगह बनाई थी। इस बार भी टीम ने दमदार खेल दिखाया लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने फिर भी उन्हें आसानी से जीतने नहीं दिया।

भारतीय टीम ने इस मैच की शुरुआत पहले टर्न में अटैक से की और वहीं से मैच पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने खुलकर अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया, लेकिन वह खुद भी ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाई। आखिरकार 4 टर्न पूरे होने के बाद भारत ने 66-16 के स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में अब भारत का सामना नेपाल से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में युगांडा को 89-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

महिला टीम की आसान जीत के बाद उम्मीद थी कि पुरुष टीम भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी तरह सेमीफाइनल में जीत दर्ज करेगी, लेकिन स्थिति बिल्कुल उलट रही। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टर्न से ही भारत को परेशानी में डाल रखा था। फिर भी दूसरे टर्न तक भारत की बढ़त थी, लेकिन तीसरे टर्न में दक्षिण अफ्रीका ने अटैक करते हुए बाजी पलट दी और 38-28 की बढ़त हासिल कर ली।

भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था और उसे अपने अटैक के दम पर वापसी करनी थी। भारतीय खिलाड़ियों ने अपना पूरा अनुभव दिखाया और जोरदार वापसी की और आखिरकार 60-42 के स्कोरलाइन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। महिला टीम की तरह पुरुष टीम का भी फाइनल में नेपाल से मुकाबला होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल की महिला टीम ने सेमीफाइनल में युगांडा को 89-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। जबकि पुरुष वर्ग में नेपाल ने ईरान को 72-20 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब दोनों ही टीम की टक्कर भारत ने होने वाली है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?