सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पहलगाम हमले के ठीक बाद पाकिस्तान पहुंच गया ये दिग्गज, IPL 2025 में की थी कमेंट्री

इस खिलाड़ी ने साल 2015 से लेकर 2024 तक आईपीएल में खेला है। वहीं, आईपीएल 2024 मे वो कमेंट्री कर रहे थे, लेकिन अब वो बीच में आईपीएल छोड़ पाकिस्तान पहुंच चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त पूरे हिंदुस्तान में पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए गुस्सा अपने चरम पर है। इसके पीछे की वजह पहलगाम आतंकवादी हमला है। दरअसल, बीत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशान बनाया। इस दौरान 28 से ज्यादा भारतीयों की जान बिना मतलब के चली गई। इसके घटना के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। खबरों के मुतबाकि ये आतंकी पाकिस्तान सगठनों के द्वारा भेजे गए थे। ऐसे में सचिन तेंदलुकर से लेकर विराट कोहली तक ने इस घटना की निंदा की है।

वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन पड़ोसी देश पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वो 24 अप्रैल को पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गए। बता दें कि केन विलियमसन आईपीएल 2025 में भी कमेंट्री कर रहे थे। लेकिन अब वो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जा चुके हैं।

पीएसएल 2025 के लिए उन्हें कराची किंग्स ने साइन किया है। इससे पहले वो आईपीएल में शानदार अंदाज में कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद अचानक से पाकिस्तान सुपर लीग में जाने के पीछे की वजह सामने आ चुकी है। दरअसल, केन विलियमसन का पीएसएल में जाने के पीछे की वजह उनकी आमदानी है।

PSL में डेब्यू करेंगे केन विलियमसन

आईपीएल 2025 के बाद अब केन विलियमसन पीएसएल 2025 में डेब्यू करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वो आगमी 25 अप्रैल के दिन अपना पहला पीएसएल का मैच खेल सकते हैं। इस दिन कराची किंग्स का सामना क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ होगा। बता दें कि कराची किंग्स ने केन विलियमसन को सप्लीमेंट्री प्लेयर के तौर पर ड्रॉफ्ट किया था। इस दौरान उन्हें 42.70 लाख रुपये में खरीदा गया।

बता दें कि केन विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें खरीदने के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद वो आईपीएल में कमेंट्री कर रहे थे। आईपीएल में केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2015 से लेकर 2024 तक आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में भाग लिया है।

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस