जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भाईयों की पहली जोड़ी बनी

ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली के मोस्का बंधुओं ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा, नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से जीत में टीम को यादगार सफलता दिलाई।

उज्जवल सिन्हा

Justin Mosca And Anthony Mosca Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली के बल्लेबाज जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने क्रिकेट इतिहास रच दिया। दोनों भाई ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार एक ही मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाली भाई-भाई की जोड़ी बनकर इतिहास में नाम दर्ज कराया।

12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इटली और नेपाल के बीच खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मैच में जस्टिन ने 44 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में 62 रन नाबाद खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। इटली के लिए दोनों ने 12.4 ओवर में 124 रनों की साझेदारी कर नेपाल को 10 विकेटों से शिकस्त दी।

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के कामरान अकमल और उमर अकमल और ऑस्ट्रेलिया के डेविड हसी और माइकल हसी ने भी अर्धशतक लगाया था, लेकिन किसी भी एक मैच में दोनों भाई ने एक साथ अर्धशतक नहीं बनाई है। यह पहला मौका है, जब दोनों भाई की जोड़ी ने एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली है।

10 विकेट से पहली बार जीती इटली

यह टी20 क्रिकेट में इटली की पहली 10 विकेट से जीत है, जबकि नेपाल को दूसरी बार 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, साल 2025 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध नेपाल ने 10 विकेट से मैच गंवाना पड़ा था। दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम ने पूरे 10 विकेट से जीत दर्ज की है। इससे पहले, साल 2021 में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध यह कारनामा किया था।

एसोसिएट टीम की तीसरी शतकीय साझेदारी

यह टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम की तरफ से तीसरी शतकीय साझेदारी है। साल 2021 में ओमान की ओर से आकिब इलियास और जतिंदर सिंह ने पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध 131 रन की अटूट साझेदारी की थी। वहीं, स्कॉटलैंड की तरफ से माइकल जोन्स और जॉर्ज मुंसे की जोड़ी ने इटली के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 126 रन जुटाए थे।

इस जीत के साथ इटली ने ग्रुप-सी में अपनी स्थिति मजबूत की है और मोस्का बंधुओं की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दर्शकों को यादगार प्रदर्शन देखने को दिया। यह रिकॉर्ड न केवल इटली क्रिकेट के लिए बल्कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के लिए भी ऐतिहासिक है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला