जोश इंग्लिश (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 में जोश इंग्लिश ने तोड़ा अपनी ही टीम का रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए जोश इंग्लिश ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पावरप्ले में CSK के खिलाफ खेलते हुए 25 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

Josh Inglis IPL powerplay Record: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुकाबले में जोश इंग्लिश में इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने CSK के खिलाफ चेपॉक में पावर पावरप्ले के दौरान तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 77 रन ठोक दिए। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के चार साल के आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लिस ने अपनी ही टीम के ओपनर मिचेल मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में 60 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जोश इंग्लिस चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना (87), ट्रेविस हेड (84) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (78) हैं।

आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट चौके छक्के मैच तारीख
1 सुरेश रैना 87 25 348.00 12 6 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब  30 मई 2014
2 ट्रेविस हेड 84 26 323.07 11 6 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 20 अप्रैल 2024
3 जैक-फ्रेजर-मैकगर्क 78 24 325.00 11 5 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 27 अप्रैल 2024
4 जोश इंग्लिश 77 25 308.00 9 6 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मई 2026
एडम गिलक्रिस्ट 74 25 296.00 9 5 डेक्कन चार्जर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स 22 मई 2009

मैच का हाल

टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन एलएसजी के ओपनर्स ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में 77 रन जोड़ दिए। हालांकि, मार्श ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए।

जोश इंग्लिश ने खेली तूफानी पारी

मार्श के आउट होने के बाद भी जोश इंग्लिश ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां निभाईं। इंग्लिश ने महज 33 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। उनकी पारी ने चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया, फिर शाहबाज-हिम्मत ने संभाली पारी

इंग्लिश के आउट होते ही लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। टीम ने 147 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 6 विकेट गंवा दिए। अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। हिम्मत सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शाहबाज ने अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले, जबकि नूर अहमद ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अब सीएसके को मुकाबला जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक