जॉस बटलर (सौजन्य- एक्स) 
क्रिकेट

कंगारुओं पर टी20 में नहीं बरपेगा बटलर का कहर, सीरीज से बाहर हुए जोस द बॉस

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। वह चोट की वजह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मृणाल पाठक

लंदन: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। वह चोट की वजह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जोस बटलर की जगह जैमी ओवरटन को टी20 टीम में जगह मिली है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिल साल्ट कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 11 सितंबर यानी बुधवार से होगी। वहीं पांच मैचों की वनडे सीरीज 19 सितंबर से खेली जाएगी। जोर्डन कॉक्स को वनडे टीम में कवर के तौर पर रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली और क्रिस जॉर्डन को टी-20 सीरीज की टीम में जगह नहीं मिला है। ये तीनों खिलाड़ी टी-20 विश्व कप 2024 में टीम का हिस्सा थे, जहां इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस बार इंग्लैंड टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल, डैन मूसली, जोश हल और जॉन टर्नर को जगह मिली है। साथ ही तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी टीम में वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 11 सितंबर से होने वाली है। इसी दिन पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के अगले 2 टी-20 मैच 13 और 15 सितंबर को होने वाले हैं। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होंगे।

इंग्लैंड टी20 टीम: फिल साल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्राइडन कार्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, जोश हुल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जैमी ओवरटन, आदिल रशीद, रीसे टॉपली, जॉन टर्नर।

इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गुस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स , जोर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जोश हुल, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, रीसे टॉपली, जॉन टर्नर।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया