जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आर्चर ने किया भारत को टॉर्चर, पंत का विकेट उखाड़ा और सुंदर का पकड़ा अतिसुंदर कैच

जोफ्रा आर्चर ने भारतीय टीम को बड़ा जख्म दिया है। उन्होंने पंत को बोल्ड करके और वाशिंगटन सुंदर का अपने गेंदबाजी में शानदार कैच पकड़कर आउट किया। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम चार्ज हो गई।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर को आउट करके भारत को बड़ा जख्म दिया है। पांचवें दिन के शुरुआत में आर्चर ने पंत को बोल्ड करके इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। उसके बाद आर्चर ने सुंदर का अतिसुंदर कैच पकड़कर भारत को दोहरा जख्म दिया।

पारी के 21वें ओवर आर्चर ने पंत को बोल्ड किया। ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत क्रीज से आगे निकलकर जोफ्रा आर्चर की गेंद को शानदार तरीके से सीधा मैदान के बीचों-बीच चौके के लिए मारते हैं। इसके बाद आर्चर ने अपनी लाइन-लेंथ में सुधार किया और स्टंप्स को निशाना बनाना शुरू किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर वह क्रीज के बाहर से गेंद फेंकते हैं, जो पहले अंदर की ओर आती है और फिर पिच पर गिरने के बाद बाहर की तरफ निकलती है। गेंद सीधे ऑफ स्टंप उड़ा देती है।

आर्चर बोल्ड करने के बाद पंत के पास पहुंचे और गुस्से में कुछ बोलते भी नजर आए। इस विकेट के बाद भारत की हालात खस्ता हो गई। आर्चर की शानदार गेंदबाजी का वीडियो आप यहां देख सकते हैं...

पंत को आउट करने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज और ज्यादा चार्ज हो गए। उसके बाद स्टोक्स ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे वाशिंगटन सुंदर को जोफ्रा आर्चर ने आउट करके एक और सफलता दिलाई। जोफ्रा आर्चर ने 25वें ओवर में सुंदर को आउट किया।

सुंदर का विकेट 25वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। आर्चर ने फुल लेंथ गेंद डाली, जो मिडल और लेग स्टंप की ओर की थी। सुंदर को यह गेंद खेलना पड़ा। सुंदर इस गेंद को जल्दी खेल गए और गेंद हवा में चली गई। जिसके बाद आर्चर ने अपने फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ लिया। उन्होंने दाई ओर डाइव मारते हुए यह शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद भारतीय टीम और परेशानी में चली गई। आर्चर के कैच का वीडियो आप यहां देख सकते हैं...

भारत ने 82 रन पर गंवाए 7 विकेट

भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स में मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। भारतीय टीम को 82 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने पड़े। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाए थे। उसके बाद सुबह के पहले घंटे के अंदर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा