जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

जो रूट ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Joe Root: जो रूट ने इंग्लैंड के लिए वनडे में 20वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया, श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वह देश के सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

उज्जवल सिन्हा

Joe Root Creates New Record: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया। रूट अब इंग्लैंड के लिए वनडे में 20 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए हासिल की।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में जो रूट ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की। उन्होंने 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक सिंगल लेकर अपना 20वां शतक पूरा किया। इस शतक के लिए रूट ने 100 गेंदों का सामना किया। इस प्रदर्शन के साथ वह वनडे में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रूट के बाद इयोन मॉर्गन का नाम आता है। मॉर्गन ने अपने 13 साल लंबे वनडे करियर में 225 मैचों में 13 शतक बनाए थे। टीम से बाहर चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय और पूर्व ओपनर मार्कस ट्रेस्कॉथिक के नाम वनडे में 12-12 शतक हैं। वहीं, जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में 11-11 शतक लगाए हैं।

वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा शतक

खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या रन शतक सर्वश्रेष्ठ स्कोर
जो रूट (Joe Root) 189* 7577* 20 166*
ईओन मॉर्गन (Eoin Morgan) 225 6957 13 148
जैसन रॉय (Jason Roy) 116 4271 12 180
मार्कस ट्रेसकोथिक (Marcus Trescothick) 123 4335 12 137
जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) 107 3868 11 141*
जोस बटलर (Jos Buttler) 199* 5515* 11 162

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में जो रूट ने तीनों मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जो रूट ने पहले वनडे में 61 और दूसरे वनडे में 75 रन बनाए थे। वहीं तीसरे वनडे में जो रूट ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली। इस दौरान रूट ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 1 छक्के लगाए। इस शतक के साथ वो दुनिया के 18वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में कम से कम 20 शतक बनाए हैं।

वनडे में सबसे ज़्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम देश मैच रन 100s (शतक)
विराट कोहली (Virat Kohli) भारत (India) 311 14,797 54
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भारत (India) 463 18,426 49
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत (India) 282 11,577 33
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ऑस्ट्रेलिया (Australia) 375 13,704 30
सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) श्रीलंका (Sri Lanka) 445 13,430 28
हाशिम आमला (Hashim Amla) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) 181 8,113 27
एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) 228 9,577 25
क्रिस गेल (Chris Gayle) वेस्ट इंडीज (West Indies) 301 10,480 25
कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) श्रीलंका (Sri Lanka) 404 14,234 25
क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) 161 7,123 23
डेविड वार्नर (David Warner) ऑस्ट्रेलिया (Australia) 161 6,932 22
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारत (India) 311 11,363 22
तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan) श्रीलंका (Sri Lanka) 330 10,290 22
रॉस टेलर (Ross Taylor) न्यूजीलैंड (New Zealand) 236 8,607 21
हर्शेल गिब्स (Herschelle Gibbs) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) 248 8,904 21
बाबर आज़म (Babar Azam) पाकिस्तान (Pakistan) 140 6,501 20
सईद अनवर (Saeed Anwar) पाकिस्तान (Pakistan) 247 8,824 20
जो रूट (Joe Root) इंग्लैंड (England) 189* 7,577* 20*

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी