जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे; इस मामले में मिताली राज की बराबरी की

Jemimah Rodrigues: जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिला दी। इस पारी के साथ वो श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Jemimah Rodrigues Makes History: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम को आसान जीत दिला दी। इस पारी के सहारे जेमिमा श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाली संयुक्त रूप से पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मामले में भारत की पूर्व कप्तान एवं दिग्गज मिताली राज की बराबरी कर ली है। मिताली राज ने भी टी20आई में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ 14 पारियों में 4 अर्धशतक लगाया था। वहीं अब जेमिमा ने भी 14 पारियों में 4 अर्धशतक के साथ इस सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं।

IND बनाम SL (WT20I) में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 4 - जेमिमा रोड्रिग्स (14 पारियां)*
  • 4 - मिताली राज (14 पारियां)
  • 3 - स्मृति मंधाना (21 पारियां)
  • 2 - हरमनप्रीत कौर (20 पारियां)

श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ जेमिमा और मिताली ने 14-14 पारियों में 4-4 अर्धशतक लगाए। वहीं भारतीय टीम की उपकप्तान 21 पारियों में तीन 50 से ज़्यादा के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर हैं और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 पारियों में दो 50 से ज़्यादा के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

स्मृति मंधाना ने टी20आई में पूरे किए 4000 रन

श्रीलंका के विरुद्ध एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले के दौरान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। इसी पारी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरा करने में कामयाब रही। स्मृति मंधाना 154 टी20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा