जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, T20I महिला क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली चौथी भारतीय बनी

Jemimah Rodrigues: जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 59 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ उन्होंने T20I में 2500 रन पूरे करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गई।

उज्जवल सिन्हा

Jemimah Rodrigues Create History: भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। इस पारी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2500 रन पूरे की।

जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज के अंतिम मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। यह जेमिमा का 15वां अर्धशतक था। अपना 118वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए जेमिमा ने भारत की पारी के पांचवें ओवर में किम गार्थ की गेंद पर चौका लगाकर इस आंकड़े को पार किया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2500 रन बनाने वाली भारत की चौथी महिला खिलाड़ी बन गई है। उससे पहले यह कारनामा स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने किया है। भारत के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा रनों के मामले में जेमिमा रोड्रिग्स तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

खिलाड़ी अंतराल मैच इनिंग्स रन उच्चतम स्कोर
स्मृति मंधाना 2013-2026 160* 154 4231 112
हरमनप्रीत कौर 2009-2026 190* 169 3822 103
जेमिमा रोड्रिग्स 2018-2026 118* 105 2551 76
शफाली वर्मा 2019-2026 98* 97 2519 81
मिताली राज 2006-2019 89 84 2364 97*

पहली पारी का हाल

शनिवार को एडिलेड में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। भारत ने 19 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (7) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जेमिमा ने स्मृति मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला।

मंधाना 55 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 82 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद जेमिमा ने ऋचा घोष के साथ तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 28 रन जुटाते हुए टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचाया। ऋचा घोष 7 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा ने 59 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि किम गार्थ और सोफी मोलिन्यूक्स ने 1-1 विकेट निकाला।

भारत ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले मैच को 19 रन से जीता। ऐसे में सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला