जतिंदर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup के लिए ओमान की 15 सदस्यीय टीम घोषित, जतिंदर सिंह को मिली कमान

Jatinder Singh To Lead Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान की टीम घोषित कर दी गई है। जतिंदर सिंह की कप्तानी में ओमान की टीम का ऐलान किया गया है। ओमान को ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में रखा गया है।

उज्जवल सिन्हा

Jatinder Singh To Lead Oman In T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब 40 दिनों से कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार 20 टीमों के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में ओमान की टीम भी शामिल है। ओमान चौथी बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है। इससे पहले ओमान ने 2016, 2021 और 2024 में पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप खेला था।

ओमान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ओमान की कमान जतिंदर सिंह को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। ओमान ने साल की शुरुआत में एशिया कप में खेलने वाली टीम में 5 बदलाव किए हैं। जतिंदर पिछली टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्हें मौका दिया गया है।

ओमान को ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में किया गया शामिल

ओमान को आगामी विश्व कप के लिए ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें भी शामिल हैं। ओमान अपने चौथे प्रदर्शन में शानदार छाप छोड़ने की कोशिश करेगा। इस टीम ने आईसीसी एशिया-ईएपी क्वालीफायर के जरिए विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

यह टीम 9 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ओमान का पहला मैच कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। यह टीम 12 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ने के बाद 14 फरवरी को आयरलैंड का सामना करेगी। इसके बाद 20 फरवरी को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

8 मार्च को होगा फाइनल

टी20 विश्व कप 2026 में 7 से 20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज में प्रवेश करेंगी, जो 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच आयोजित होगा। सुपर-8 के खत्म होने पर शीर्ष 4 टीमें नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि 8 मार्च को खिताबी मुकाबले का आयोजन होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान की टीम

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, फैसल शाह, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेड्रा, शफीक जान, आशीष ओदेदारा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह।

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें