T20 World Cup के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, कई धाकड़ खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 squad for England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है।
England announce squad for T20 World Cup 2026
इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England announce squad for T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब लगभग 40 दिनों से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें धीरे-धीरे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर किया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम घोषित की गई है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। जहां इंग्लैंड को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स केवल श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। श्रीलंका में 22 जनवरी से सीरीज की शुरुआत होगी।  इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला 22 जनवरी, दूसरा 24 जनवरी और तीसरा 27 जनवरी को खेला जाएगा। टी20 सीरीज 30 जनवरी से 3 फरवरी तक होगी।

श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जॉस बटलर, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैमी ऑवर्टन, सैम करन, लियम डॉसन, विल जैक्स, आदिल रशीद, जॉश टंग, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कई बड़े नाम हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने कुछ बड़े नामों को बाहर रखा है। तेज गेंदबाज मार्क वुड, गस एटकिंसन, ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ और विकेटकीपर-बल्लेबाज जैक क्रॉली को टीम में जगह नहीं मिली। चोट और खराब फॉर्म के कारण ये खिलाड़ी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं।नए चेहरे में तेज गेंदबाज जॉश टंग शामिल हैं, जो अभी तक केवल टेस्ट क्रिकेट ही खेले हैं। जोफ्रा आर्चर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में हैं, लेकिन श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे क्योंकि वे चोटिल हैं। वहीं ऑलराउंडर विल जैक्स ने टीम में वापसी की है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, जॉस बटलर, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैमी ऑवर्टन, सैम करन, लियम डॉसन, विल जैक्स, आदिल रशीद, जॉश टंग, ल्यूक वुड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड का ग्रुप और शेड्यूल

इंग्लैंड ग्रुप सी में है, जिसमें बांग्लादेश, इटली, नेपाल और वेस्ट इंडीज शामिल हैं। टीम का पहला मुकाबला 8 फरवरी को नेपाल के साथ मुंबई में होगा। इसके बाद 11 फरवरी को वेस्टइंडीज, 14 फरवरी को बांग्लादेश और 16 फरवरी को इटली से मैच खेला जाएगा।

दिनांक मैच स्थान शहर
8 फरवरी 2026, रविवार इंग्लैंड बनाम नेपाल वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
11 फरवरी 2026, बुधवार इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
14 फरवरी 2026, शनिवार बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड ईडन गार्डन्स कोलकाता
16 फरवरी 2026, सोमवार इंग्लैंड बनाम इटली ईडन गार्डन्स कोलकाता
Navbharat Live
navbharatlive.com