जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हो गया कन्फर्म! मैनचेस्टर में खेलेंगे बुमराह, सीरीज बराबरी करने उतरेगा भारत

Jasprit Bumrah Will Play At Old Trafford: जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर के मुकाबले में खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि अभी तक इतना मालूम है कि जस्सी भाई खेल रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Jasprit Bumrah Will Play At Old Trafford: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह खेलते दिखेंगे। लॉर्ड्स में 22 रनों से मिली हार के बाद बुमराह के खेलने पर संशय था। लेकिन आज इसकी पुष्टि हो गई है कि वो इस मुकाबले में खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसकी जानकारी दी।

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने सोमवार को मैनचेस्टर में मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जस्सी भाई तो खेलेंगे [जसप्रीत बुमराह खेलेंगे]। मुझे अभी तक यही पता है। लेकिन जैसे-जैसे टीम संयोजन बदलता रहता है, हमें जितना हो सके, धैर्य रखना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपने पिछला मैच देखा हो, तो हमने बहुत धैर्य दिखाया और टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को महसूस किया। लेकिन हमारी रणनीति सीधी है, बस अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करते रहना और उसी जगह पर टिके रहना। अभी भारतीय टीम 2-1 से पीछे हैं। उम्मीद है कि मैनचेस्टर में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

तय नहीं था मैनचेस्टर में बुमराह का खेलना

जसप्रीत बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलना तय नहीं था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट पहले ही कह चुका था कि वह सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। वह पहले और तीसरे टेस्ट में खेले थे, जिससे फैंस और जानकार यह सोचते रह गए कि अब वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं। लेकिन फिलहाल भारत जिस स्थिति में है, उन्हें अपने सबसे अहम खिलाड़ी की जरूरत है। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है।

बुमराह की वापसी बहुत ही अहम समय पर हुई है। पिछले हफ्ते भारत को लॉर्ड्स में एक दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा था, और अब टीम को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ों पर भरोसा है कि वे जोरदार वापसी करेंगे और सीरीज़ बराबर करेंगे।

लॉर्ड्स में आउट होना निराशाजनक था

सिराज ने लॉर्ड्स में अपने आउट होने के बारे में बात की। सिराज के आउट होते ही भारत 22 रन से हार गया। उस समय उन्हें रविंद्र जडेजा का साथ देना था, जो 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक छोर संभाले हुए थे और सिर्फ एक विकेट बाकी था। लेकिन शोएब बशीर ने सिराज को आउट कर दिया, जिससे भारत के हाथ से जीत निकल गई। सिराज ने 40 गेंदों पर 4 रन बनाए, जबकि जडेजा 181 गेंदों पर 61 रन बनाकर नॉट आउट रह गए।

सिराज ने कहा कि जब आप गेंद को बीच में भी पकड़ते हुए आउट हो जाते हैं, तो ज़ाहिर है आपको बहुत दुख होता है। जिस तरह से हमारी साझेदारी चल रही थी, मुझे लग रहा था कि मैं आउट नहीं हो पाऊंगा। मुझे पूरा भरोसा था। लेकिन दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं हुआ और मैं बेहद निराश था। अगर हम वहां से मैच जीत जाते, तो नतीजा बिल्कुल अलग होता। सिराज और बुमराह दोनों ही इस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। सिराज 3 मैचों में 13 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं, वहीं बुमराह 2 मैचों में 12 विकेट लेकर उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म