जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने

Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो मुंबई इंडियंस के लिए 150वां मुकाबला खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Jasprit Bumrah Create History: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह जसप्रीत बुमराह का 150वां मुकाबला है। वो मुंबई इंडियंस के लिए 150 मुकाबले खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

अहमदाबाद के 32 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक बुमराह ने आईपीएल में 147 मैच और चैंपियंस लीग में तीन मैच खेले थे। जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

Jasprit Bumrah का मुंबई इंडियंस के लिए रिकॉर्ड

फॉर्मेट मैच विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट हॉल
आईपीएल 147 183 5/10 2
CLT20 3 3 2/26 0
कुल 150 186 5/10 2

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने का ओवरऑल रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। भारत के पूर्व कप्तान शनिवार को दिल्ली में MI के लिए अपना 238वां T20 मैच खेल रहे हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 211 मैच खेले (IPL में 189 और चैंपियंस लीग T20 में 22), और हरभजन सिंह (158 मैच) भी बुमराह से आगे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश समयावधि मैच रन विकेट्स
रोहित शर्मा भारत 2011-2026* 238* 6236* 1
कीरोन पोलार्ड वेस्ट इंडीज 2010-2022 211 3915 79
हरभजन सिंह भारत 2008-2017 158 947 147
जसप्रीत बुमराह भारत 2013-2026* 150* 68* 186*
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 2009-2019 139 178 195
अंबाती रायुडू भारत 2010-2017 136 2635 0
हार्दिक पांड्या भारत 2015-2026* 122 1934 68
सूर्यकुमार यादव भारत 2011, 2018-2026 116* 3766* 0
सचिन तेंदुलकर भारत 2008-2013 91 2599 0
ईशान किशन भारत 2018-2024 89 2325 0

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे मैच से पहले, जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 186 विकेट लिए हैं। इसमें आईपीएल में 183 और चैंपियंस लीग T20 में 3 विकेट शामिल हैं। बुमराह MI के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और T20 क्रिकेट में वह केवल लसिथ मलिंगा के पीछे हैं। मलिंगा ने 2009 से 2019 तक MI के लिए 139 T20 मैच खेले और 195 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 122 IPL मैचों में 170 विकेट लिए और 17 चैंपियंस लीग T20 मैचों में 25 विकेट हासिल किए।

T20 में किसी IPL टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL में डेब्यू किया और तब से बेंगलुरु की इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 283 मैच खेले हैं। इसमें IPL के 268 मैच और चैंपियंस लीग T20 के 15 मैच शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा