श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट, रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित NCA पहुंचे स्टार बल्लेबाज

Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं और मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी भी नहीं खेल रहे। ऑस्ट्रेलिया में लगी गंभीर चोट के बाद अब उनकी रिकवरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

संजय सिंह बिष्ट

Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान उन्हें पसली में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अय्यर की फिटनेस को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

रिकवरी की दिशा में बढ़ते कदम

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि श्रेयस अय्यर तेजी से अपनी चोट से उबर रहे हैं। 24 दिसंबर को मुंबई में उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास किया, जहां उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसके बाद अय्यर को आगे की रिकवरी और आकलन के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया है।

बेंगलुरु में रहकर होगा फिटनेस का आकलन

बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक श्रेयस अय्यर बेंगलुरु में चार से छह दिन तक रह सकते हैं। इस दौरान मेडिकल और फिटनेस टीम उनकी स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन करेगी। अधिकारी ने साफ किया कि अय्यर जिम में नियमित ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं और फिलहाल उनकी चोट को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है। हालांकि, उनकी वापसी की टाइमलाइन पूरी तरह मेडिकल टीम के आकलन पर निर्भर करेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की इच्छा

अधिकारी ने यह भी बताया कि श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करना चाहते हैं। घरेलू क्रिकेट के जरिए मैच फिटनेस हासिल करना अय्यर की प्राथमिकता है। हालांकि बीसीसीआई किसी भी खिलाड़ी को जल्दबाजी में मैदान पर वापस नहीं उतारना चाहता और पूरी सावधानी बरती जाएगी।

श्रेयस अय्यर को यह चोट 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान लगी थी। फील्डिंग करते समय कैच लेने के प्रयास में उनकी पसली में चोट आई थी, जो इतनी गंभीर थी कि वह बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर ही नहीं सके। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता दी गई।

न्यूजीलैंड सीरीज से हो सकती है वापसी

श्रेयस अय्यर की नजरें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टिकी हैं। यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, जबकि टीम इंडिया की घोषणा 3 या 4 जनवरी के बीच किए जाने की संभावना है। यदि अय्यर मेडिकल टेस्ट में फिट घोषित होते हैं, तो उन्हें इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका मिल सकता है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान