कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC फाइनल में पाकिस्तान का पहुंचना हुआ असंभव, बांग्लादेश से हार के बाद हाल हुआ बेहाल

रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश के हाथों शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जारी ताजा प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान फिसलकर आठवें पायदान पर पहुंच गया है। जिसके बाद पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है।

अभिषेक सिंह

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी बांग्लादेश के हाथों शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जारी ताजा प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान फिसलकर आठवें पायदान पर पहुंच गया है। जिसके बाद पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर दूसरे मैच में 6 विकेट से मात देकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। इस हार से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​के फाइनल में सीधे प्रवेश की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ही उसे 10 विकेट से हराकर पाकिस्तान का खेल बिगाड़ने के संकेत दे दिए थे और अब दूसरा मैच जीतकर उसने फाइनल की उसकी राह लगभग नामुमकिन कर दी है।

9 में से दो मैचों में मिली हार

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए 9 में से 7 मैच जीतने की जरूरत थी और इससे उसे सीधे प्रवेश मिल जाता, लेकिन अब सारा खेल बिगड़ चुका है। पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट हार गया। जिसके बाद वह फिसलकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर जा पहुंचा है।

आईसीसी प्वाइंट्स टेबल का स्कीनशॉट

पाकिस्तान ने अपने 7 मैचों में से सिर्फ 2 जीते हैं और 5 हारे हैं। इस तरह उसके खाते में सिर्फ 16 अंक हैं और उसके अंकों का प्रतिशत 19.05 है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आगे की राह काफी मुश्किल होने वाली है, क्योंकि उसके बचे हुए मैच इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से खेले जाने हैं।

असंभव हुई फाइनल की राह

पाकिस्तान को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने आने वाले सभी सातों मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही पाक टीम को कुछ अन्य समीकरणों पर भी निर्भर रहना होगा। हालांकि, उसके लिए अपने मैच जीतना आसान नहीं है, क्योंकि इनमें से 3 मैच इंग्लैंड और 2 साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं। वहीं, अगले साल 2 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ हैं। ऐसे में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को बाहर करके जीतना आसान काम नहीं कहा जा सकता।

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती