ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

ईस्ट जोन की दलीप ट्रॉफी जीत के बाद ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी ने की मस्ती, BCCI ने शेयर किया वीडियो

East Zone Post Match Celebration: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की मस्ती का वीडियो BCCI ने शेयर किया। देखें खास पल।

सृष्टि मौर्य

BCCI Domestic Viral Video: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने इतिहास रच दिया। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने साउथ जोन के खिलाफ ड्रॉ रहे मुकाबले में पहली पारी की बड़ी बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम किया।

ईस्ट जोन ने पहली पारी में साउथ जोन पर 372 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। इसी के आधार पर टीम चैंपियन बनी। ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है। टीम ने इससे पहले 2011-12 सत्र में ये ट्रॉफी जीती थी।

ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन ईस्ट जोन की जीत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने पहली पारी में शानदार 270 रन की लंबी पारी खेली और टीम का स्कोर 708 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद दूसरी पारी में भी ईशान ने तेज 80 रन बनाए।

खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। बीसीसीआई डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ी स्टंप हाथ में लेकर भांगड़ा करते और जीत का जश्न मनाते नजर आए।

ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। बीसीसीआई डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ी स्टंप हाथ में लेकर भांगड़ा करते और जीत का जश्न मनाते नजर आए।

बीसीसीआई डोमेस्टिक ने वीडियो के साथ लिखा, 'जब कप्तान और उप-कप्तान मिलते हैं, तो खूब मस्ती और हंसी-मजाक की उम्मीद की जा सकती है!' वीडियो में ईशान किशन और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली।

ईशान ने वैभव की दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी की तारीफ की। वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में 192 रन बनाए। बातचीत के दौरान ईशान ने मजाकिया अंदाज में वैभव को भारतीय टीम का 'भविष्य का कप्तान' भी बताया।

ईशान और वैभव की दोस्ताना बातचीत

ईशान किशन और वैभवसूर्यवंशी दोनों बिहार से आते हैं। ऐसे में दोनों के बीच कप्तान और उप-कप्तान के तौर पर दिखी दोस्ताना बातचीत ने भी क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है। ईस्ट जोन की यह जीत घरेलू क्रिकेट में टीम के लिए खास उपलब्धि है। वहीं, ईशान की बड़ी पारियों और वैभव के प्रदर्शन ने फाइनल को और खास बना दिया।

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट