Duleep Trophy Final: नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 6 रन से चूके अर्धशतक, अभिमन्यू शतक के करीब

Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। अभिमन्यु ईश्वरन शतक के करीब हैं।
duleep trophy final vaibha sooryavanshi out
वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियनसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Duleep Trophy First Inning Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से काफी उम्मीदें जताई जा रही थी, जो कि अब टूट गई। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। वहीं अभिमन्यु अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रीज पर बनें हुए है।

44 रन बनाकर आउट वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। मिलिंद की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। त्यागराजन ने कैच पकड़कर वैभव को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिससे वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन की पार्टनरशिप टूट गई।

शॉर्ट-ऑफ-लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का उछाल अच्छा था। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में उड़कर मिड-विकेट के ऊपर चली गई। डीप स्क्वेयर लेग से तनाय अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए आए और अच्छा कैच लपका।

सूर्यवंशी को स्ट्राइक बार-बार नहीं मिल रही थी, पिछले कुछ ओवरों में उनकी गति धीमी हो गई थी और वह एक बड़ा शॉट खेलकर दबाव कम करना चाहते थे।

शतक के करीब अभिमन्यु

अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 72 रन बनाए और अब वे शतक के करीब है। उनका साथ शिखर मोहन दे रहे है। शिखर मोहन ने 29 गेंदों में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com