ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ईशान किशन ने बल्ले से दिया आलोचकों को करारा जवाब, धांसू पारी खेलकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Ishan Kishan: ईशान किशन का बल्ला फिर गरजा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से धांसू पारी खेलकर अपने खेल का जादू दिखाया और चर्चा में आ गए।

संजय सिंह बिष्ट

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26: टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अभी अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। 2023 के बाद से उन्होंने भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन इस बीच वह अपनी फिटनेस और फॉर्म पर लगातार काम कर रहे हैं। झारखंड टीम की कमान संभाल रहे ईशान ने 2 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया जिसने सभी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया।

93 रनों की धुआंधार पारी, शतक से चूके

सौराष्ट्र के खिलाफ ईशान किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने मात्र 50 गेंदों में 93 रन बना डाले। अपनी इस शानदार पारी में ईशान ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 186 के करीब रहा, जिससे साफ झलकता है कि वह किस लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, जब ईशान शतक के करीब थे, तभी जयदेव उनादकट ने उन्हें आउट कर दिया और उनका शतक पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद, जिस आत्मविश्वास के साथ ईशान ने बल्लेबाजी की, उसने संकेत दे दिया कि वह जल्द ही राष्ट्रीय टीम की रेस में वापस लौट सकते हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन उनकी दावेदारी को और मजबूत बना रहा है।

ईशान की पारी से झारखंड का बड़ा स्कोर

ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर झारखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 209/8 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ईशान के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

  • विराट सिंह ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए।
  • रॉबिन मिंज ने 18 गेंदों पर 28 रन जोड़े।
  • अंकुल रॉय ने भी 18 गेंदों पर 27 रन की बढ़िया पारी खेली।

त्रिपुरा के खिलाफ भी खेल चुके हैं शतकीय पारी

ईशान किशन का शानदार फॉर्म सिर्फ एक मैच तक सीमित नहीं है। सौराष्ट्र से पहले खेले गए मुकाबले में उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ 50 गेंदों में 113 रन की शतकीय पारी खेली थी। उस मैच में ईशान ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े थे। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे, जिसे झारखंड ने मात्र 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था। उस मैच की जीत में ईशान की भूमिका निर्णायक रही थी।

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें फिर जगीं

लगातार दो मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि वह उसी पुराने रंग में लौट चुके हैं जिसके कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती थी। आने वाली चयन बैठकों में उनकी फॉर्म चर्चा का बड़ा हिस्सा हो सकती है, और यदि वह इसी तरह रन बनाते रहे, तो राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी