ईशान किशन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ईशान किशन! ये खिलाड़ी ले सकता है टीम में जगह

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। इस टूर्नामेंट से ईशान किशन बाहर हो सकते हैं। वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम डी का हिस्सा हैं। ऐसे में अब यह भी खबर है कि उनकी जगह संजू सैमसन ले सकते हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होने वाला है। इस घरेलू टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई दिग्गज भी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। इस टूर्नामेंट से ईशान किशन बाहर हो सकते हैं। वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम डी का हिस्सा हैं। ऐसे में अब यह भी खबर है कि उनकी जगह संजू सैमसन ले सकते हैं।

दरअसल, ईशान किशन की चोटिल होने की खबर है। जिसकी वजह से वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। उसकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है। सैमसन को पहले घोषित हुई चार टीमों में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब उनकी टीम डी में एंट्री हो सकती है।

दलीप ट्रॉफी में अगर ईशान किशन खेलते हैं तो उन पर चयन समिति की नजर रह सकती है। आगामी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि यह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

जानकारी के लिए बता दें ईशान किशन ने हाल ही में चेन्नई में बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड के लिए खेला था। जहां उनका खेल काफी शानदार था। हालांकि उनकी टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में किशन ने एक शतक भी जड़ा था। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 41 रन बनाए।

ज्ञात हो कि सूर्यकुमार यादव अब दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हो गए है। सूर्यकुमार यादव पिछले हफ्ते कोयंबटूर में बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए प्री-सीजन फिक्सचर के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद अब वे दलीप ट्रॉफी के 2024-25 सीजन के पहले दौर में नहीं खेल पाएंगे। वहीं रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी