भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की चयन समिति में एक और नया नाम जुड़ गया है। बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा को शामिल किया है। अजय 5 सदस्यीय चयन समिति के पूर्व सदस्य सलिल अंकोला की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अजय रात्रा (सौजन्यः एक्स)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की चयन समिति में एक और नया नाम जुड़ गया है। बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा को शामिल किया है। अजय 5 सदस्यीय चयन समिति के पूर्व सदस्य सलिल अंकोला की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पिछले साल अगरकर को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जाने के बाद चयन पैनल में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता थे। अंकोला पहले से ही समिति का हिस्सा थे। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया। रात्रा समिति में सलिल अंकोला की जगह लेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
NEWS – Ajay Ratra appointed member of Men’s Selection Committee.Mr Ratra will replace Mr Salil Ankola in the Committee.More details – https://t.co/TcS0QRCYRT
भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। हालांकि रात्रा गुरुवार से पद संभालेंगे जब दलीप ट्रॉफी शुरू होगी। रात्रा ने घोषणा के तुरंत बाद पीटीआई से कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है। मैं भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”
बीसीसीआई ने जनवरी में चयनकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और रात्रा, रितिंदर सिंह सोढ़ी, अजय मेहरा और शक्ति सिंह के नाम छांटे थे जिनका जून में अशोक मल्होत्रा की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने साक्षात्कार लिया था। फरवरी 2023 में चेतन शर्मा के बाहर होने के बाद चयन पैनल में उत्तर क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि नहीं था।
रात्रा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए महिला टीम के साथ यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ के भी सदस्य थे। यह 42 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लेवल तीन का कोच भी है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश को कोचिंग दी है। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भी बड़े पैमाने पर काम किया है और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।
रात्रा ने भारत के लिए 2002 में छह टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच खेले। उनके संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर का मुख्य आकर्षण एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 115 रन की पारी थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘पद के लिए साक्षात्कार देने वाले सभी लोगों में से वह सबसे योग्य उम्मीदवार थे।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ajay ratra appointed member of bcci men selection committee he will replace salil ankola