- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Cricketer Rishabh Pant Making A Comeback In Long Format Of Cricket Through Duleep Trophy
Duleep Trophy: लंबे समय के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत, टीम बी में आएंगे नज़र
- Written By: प्रिया जैस
5 सितंबर से घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरूआत होने जा रही है। जिसमें इस बार भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत लंबे प्रारुप के क्रिकेट फॉर्मेट में लंबे समय बाद वापसी कर रहे है। इस कारण सभी की नज़रे दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर रहेगी।

ऋषभ पंत (सौजन्य-एक्स)
बेंगलुरु: 5 सितंबर से घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरूआत होने जा रही है। जिसमें इस बार भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत लंबे प्रारुप के क्रिकेट फॉर्मेट में लंबे समय बाद वापसी कर रहे है। इस कारण सभी की नज़रे दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर रहेगी। जो ऋषभ पंत के आगामी खेलों का निर्णय करेगी।
दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहली बार लंबी अवधि के प्रारूप में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार से बेंगलुरु और अनंतपुर में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे।
लंबे प्रारुपों में नहीं खेले है पंत
पंत ने चोटों से उबरने के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट में सफल वापसी की लेकिन वह अभी तक लंबी अवधि के प्रारूप में नहीं खेले हैं। उन्होंने लाल गेंद से अपना अंतिम मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। अब वह अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली टीम बी की तरफ से मैदान पर उतरेंगे जिसका मुकाबला यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ए से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
IND vs AFG: ऋषभ पंत रचने जा रहे हैं ऐसा इतिहास, जिसके लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत, फिर बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
ऋषभ पंत ने कप्तानी खुद छोड़ी या फिर निकाले गए? लखनऊ सुपर जायंट्स में सब कुछ ठीक नहीं! जानें अंदर की असल कहानी
सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी करने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई लेकिन यह चार दिवसीय टूर्नामेंट उनके लिए अलग तरह की चुनौती पेश करेगा क्योंकि उन्हें विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में लंबा समय मैदान पर बिताना पड़ सकता है।
टीम बी के है विशेष विकेटकीपर
पंत को टीम बी का विशेषज्ञ विकेटकीपर नियुक्त किया गया है जिससे पता चलता है कि भारत के टेस्ट क्रिकेट में आगे व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी को लेकर कितनी गंभीर है।
मुकाबले से पहले ऋषभ
दलीप ट्रॉफी से पहले अभ्यास करते ऋषभ पंत।
Rishabh Pant in Bangalore ahead of first match 🎥 Ravibisht1 #CricketTwitter #RishabhPant pic.twitter.com/zOnGQh7cQV — ASHER.🇮🇳. (@ASHUTOSHAB10731) September 4, 2024
चयन समिति के लिए हालांकि विकेटकीपर का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि कुछ अन्य मजबूत दावेदार भी हैं। इनमें टीम ए की तरफ से खेलने वाले ध्रुव जुरेल भी शामिल है जिन्होंने इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पदार्पण श्रृंखला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
चयन समिति की बढ़ी मुश्किलें
उनके अलावा ईशान किशन भी हैं जो श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम डी के विकेटकीपर हैं। टीम डी का मुकाबला अनंतपुर में टीम सी से होगा जिसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।
चयन समिति इसके अलावा विशेषकर तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के विकल्प तलाशने पर भी ध्यान देगी क्योंकि भारतीय टीम का आगे काफी व्यस्त कार्यक्रम है। सिराज अस्वस्थ होने के कारण टूर्नामेंट के पहले दौर में नहीं खेल पाएंगे जबकि शमी अभी ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें- एक ही इवेंट में रजत और कांस्य दोनों पर भारत ने मारी बाजी
ऐसे में चयनकर्ता बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाशदीप पर पैनी नजर रखेंगे। इनके अलावा अर्शदीप सिंह, अवेश खान, खलील अहमद, विदवथ कावेरप्पा, वैसाख विजयकुमार और हर्षित राणा भी चयन समिति को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा , कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।
भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी (फिटनेस के आधार पर), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन।
यह भी पढ़ें- Paris paralympics: जैवलीन थ्रो में चमका भारत, अजीत और सुंदर गुर्जर ने दो पदकों पर मारी बाजी
भारत सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल , संदीप वारियर।
भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, इशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार।
मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India cricketer rishabh pant making a comeback in long format of cricket through duleep trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मरीजों को अपनी फार्मेसी से दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे अस्पताल; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे का आदेश
Jun 12, 2026 | 10:20 PMखरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आफत! ई-टोकन व्यवस्था का सर्वर ठप, खाद के लिए मची त्राहि-त्राहि
Jun 12, 2026 | 10:13 PMमराठवाड़ा के लिए मिसाल बना संभाजीनगर का कचरा प्रबंधन मॉडल, 8 जिलों के कलेक्टरों ने किया अध्ययन
Jun 12, 2026 | 10:12 PMExplainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
Jun 12, 2026 | 10:01 PMमुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
Jun 12, 2026 | 09:57 PMमिलावटखोरों का खेल खल्लास! महाराष्ट्र में अब लगेगा मकोका; आईएएस तुकाराम मुंढे का माफियाओं को आखिरी अल्टीमेटम
Jun 12, 2026 | 09:56 PMसंजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Karisma Kapoor, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
Jun 12, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














