ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ICC Rankings में ईशान की जबरदस्त छलांग, टॉप-10 में मारी एंट्री; दो जीरो के बाद भी अभिषेक शीर्ष पर बरकरार

Ishan Kishan Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ताजा रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दो जीरो के बाद भी अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं।

उज्जवल सिन्हा

ICC T20I Batsman Ranking : आईसीसी ने बुधवार 18 फरवरी को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टी20आई की रैंकिंग में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को 17 पायदान का फायदा हुआ है। ईशान किशन अब ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंच गए हैं।

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी। वहीं नामीबिया के खिलाफ ईशान ने 61 रन बनाए थे। जबकि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ ईशान ने 20 रनों की पारी खेली थी। इन पारियों की वजह से ईशान की रैंकिंग में सुधार हुई है।

8वें नंबर पर पहुंचे ईशान किशन

न्यूजीलैंड के सीरीज से पहले ईशान किशन आईसीसी टी20आई रैंकिंग में टॉप-50 में शामिल नहीं थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। ताजा रैंकिंग में ईशान किशन 17 स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। तिलक वर्मा चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक टॉप पर बरकरार

अभिषेक शर्मा का यह वर्ल्ड कप अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। अभिषेक दो मैच में दोनों बार जीरो पर आउट हो गए है। वो वर्ल्ड कप में अभी तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। यूएसए के खिलाफ अभिषेक पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे। वहीं उसके बाद नामीबिया के खिलाफ वो नहीं खेल पाए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए वो फिर से जीरो पर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद भी उनके रैंकिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। वो अभी भी पहले स्थान पर बरकरार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पथुम निसांका को भी हुआ फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका को 3 स्थान का फायदा हुआ है। पथुम निसांका छठे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जोस बटलर को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। जबकि सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर बने हुए है। टॉप-10 में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप