ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ईशान किशन ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Ishan Kishan: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक बनाकर झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। वो टूर्नामेंट में ऐसा कारनामा करने वाले दुसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Ishan Kishan Scripts History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर झारखंड ने पहली बार कब्जा जमा लिया है। ईशान किशन की शतक से झारखंड ने हरियाणा के खिलाफ 69 रनों से जीत दर्ज की। इस शतक के साथ ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

झारखंड के कप्तान ईशान किशन टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही, वह अब झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान किशन ने हरियाणा के खिलाफ फाइनल में 46 गेंदों पर शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

ईशान ने भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ी अंशुल कंबोज की अगुवाई वाली हरियाणा की बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 46 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौके लगाकर SMAT में अपना 5वां शतक पूरा किया। हालांकि तेज गेंदबाज सुमित कुमार ने उन्हें जल्द ही आउट कर दिया, लेकिन ईशान की पारी ने बड़े फाइनल में हरियाणा का आत्मविश्वास पहले ही तोड़ दिया था।

ईशान किशन ने 49 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए और SMAT इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। पंजाब के बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह 2023 एडिशन के फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ 113 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

SMAT फाइनल में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

बल्लेबाज़ रन विरोधी टीम सत्र
अनमोलप्रीत सिंह (पंजाब) 113 बड़ौदा 2023
ईशान किशन (झारखंड) 101 हरियाणा 2025
मयंक अग्रवाल (कर्नाटक) 85* महाराष्ट्र 2019
रजत पाटीदार (मध्य प्रदेश) 81* मुंबई 2024
कुमार कुशाग्र (झारखंड) 81 हरियाणा 2025
इस शतक ने ईशान को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने में भी मदद की। जहां अभिषेक ने 54 पारियों में 5 शतक बनाए हैं, वहीं ईशान ने यह कारनामा 62 पारियों में किया है।

SMAT में सबसे ज्यादा शतक

बल्लेबाज़ पारियां शतक
अभिषेक शर्मा 54 5
ईशान किशन 62 5
ऋतुराज गायकवाड़ 54 3
श्रेयस अय्यर 55 3
देवदत्त पडिक्कल 39 3
खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में पांच शतकों के साथ, ईशान T20 क्रिकेट में इतने शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 218 T20 मैचों में 4 शतक हैं और पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

टी20 में विकेटकीपर द्वारा लगाया गया सबसे ज्यादा शतक

बल्लेबाज़ मैच शतक
क्विंटन डी कॉक 371 7
ईशान किशन 141 5
कामरान अकमल 282 5
संजू सैमसन 218 4
जॉनी बेयरस्टो 129 3

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर