मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL इतिहास की वो 7 टीमें जिन्होंने लगाया ‘जीत का शतक’, मुंबई इंडियंस के नाम है सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

IPL Teams: आईपीएल के इतिहास में केवल 7 टीमें 100 से ज्यादा जीत दर्ज कर पाईं। मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा मुकाबला जीते हैं। मुंबई ने आईपीएल में अब तक कुल 152 मैच जीते हैं।

उज्जवल सिन्हा

IPL Teams With Over 100 Wins: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। यह आईपीएल का 19वां सीजन है। अब तक सभी टीमों ने लगभग 1-1 मुकाबला खेल लिया है। अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान केवल 7 टीमों ने ही जीत का शतक लगाया है। आईपीएल के इतिहास में 7 टीमें 100 से ज्यादा मुकाबला जीतने में कामयाब रही है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। मुंबई की टीम ने अब तक कुल 152 मुकाबले जीते हैं। आइए, जानते हैं आईपीएल में 100 से ज्यादा मुकाबला जीतने वाली कौन सी टीम है। इसमें वहीं टीम शामिल है, जो 2008 से लेकर अभी तक इस टूर्नामेंट में बनी हुई है।

IPL में सबसे 100 से ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम

टीम समयावधि मैच जीते हारे
चेन्नई सुपर किंग्स 2008-2026 255 142 110
दिल्ली कैपिटल्स 2008-2026 268* 119 140
कोलकाता नाइट राइडर्स 2008-2026 267 135 126
मुंबई इंडियंस  2008-2026 279* 152 122
पंजाब किंग्स 2008-2026 265 121 139
राजस्थान रॉयल्स  2008-2026 237 115 115
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008-2026 272 133 132

मुंबई इंडियंस: पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें 152 जीते और 122 गंवाए। इस दौरान 4 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 255 मैच खेले, जिसमें 142 मुकाबले जीते। इस दौरान टीम ने 110 मुकाबले गंवाए। 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी इस टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 267 मैच खेले, जिसमें 135 जीते। इस दौरान केकेआर ने 126 मुकाबले गंवाए, जबकि 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) रहे। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बीते सीजन आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त करने वाली इस टीम ने अब तक 272 मैच खेले हैं, जिसमें 133 जीते। इस बीच आरसीबी को 132 मुकाबले गंवाने भी पड़े हैं। 3 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

पंजाब किंग्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 265 मैच खेले हैं, जिसमें 121 मैच जीते। यह टीम साल 2008 से अब तक कुल 139 मैच गंवा चुकी है। इस दौरान 4 मैच टाई (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

दिल्ली कैपिटल्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 267 मैच खेले, जिसमें 119 जीते और 140 गंवाए। इस दौरान 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे और 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

राजस्थान रॉयल्स: साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली इस टीम ने अब तक कुल 237 मैच खेले हैं, जिसमें 115 जीते और इतने ही मैच गंवाए। इस दौरान 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे। 3 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

IPL इतिहास की सभी 15 टीमें का रिकॉर्ड

टीम समयावधि मैच जीते हारे W/L %W
चेन्नई सुपर किंग्स 2008-2026 255 142 110 1.279 56.12
डेक्कन चार्जर्स 2008-2012 75 29 46 0.630 38.66
दिल्ली कैपिटल्स 2008-2026 268* 119 140 0.872 46.59
गुजरात लायंस 2016-2017 30 13 16 0.764 43.33
गुजरात टाइटंस 2022-2026 61 37 24 1.541 60.65
कोच्चि टस्कर्स केरला 2011 14 6 8 0.750 42.85
कोलकाता नाइट राइडर्स  2008-2026 267 135 126 1.054 51.32
लखनऊ सुपर जायंट्स 2022-2026 59 30 28 1.071 51.72
मुंबई इंडियंस 2008-2026 279* 152 122 1.241 55.39
पुणे वारियर्स 2011-2013 46 12 33 0.363 26.66
पंजाब किंग्स 2008-2026 265 121 139 0.885 46.96
राजस्थान रॉयल्स 2008-2026 237 115 115 1.000 50.00
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 2016-2017 30 15 15 1.000 50.00
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2008-2026 272 133 132 1.015 50.37
सनराइजर्स हैदराबाद 2013-2026 198 94 99 0.931 48.22

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR