SRH के कप्तान पैट कमिंस  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IPL 2027 में खेलेंगे पैट कमिंस या नहीं? सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान की उपलब्धता पर आया बड़ा अपडेट

Pat Cummins IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खुशखबरी। कप्तान पैट कमिंस ने आगामी सीजन में खेलने की पुष्टि की है। जानें उनके शेड्यूल और उपलब्धता से जुड़ा पूरा अपडेट।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • आईपीएल 2027 से पहले SRH फैंस के लिए खुशखबरी है।

  • व्यस्त टेस्ट शेड्यूल के बावजूद पैट कमिंस ने खेलने के संकेत दिए हैं।

  • वह पूरे सीजन खेलेंगे या कुछ ही मैच, यह अभी तय नहीं है।

Pat Cummins Availability: IPL 2027: आईपीएल 2027 के 20वें सीजन के आगाज होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे और फैंस के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस आगामी सीजन में एक बार फिर ऑरेंज आर्मी की जर्सी में नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने IPL 2027 में अपनी उपलब्धता को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है।

दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस ने खुद फ्रेंचाइजी के एक वरिष्ठ सदस्य को भरोसा दिलाया है कि वह अगले सीजन में टीम का हिस्सा जरूर बनेंगे। हालांकि, वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर कमिंस सीजन के कुछ अहम मुकाबलों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

कमिंस ने खुद दी खेलने की हामी

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से पैट कमिंस के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। इसकी मुख्य वजह ऑस्ट्रेलिया का बेहद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर है। इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट ने अपने कप्तान पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें रिलीज नहीं किया।

हाल ही में यूएई में आयोजित ILT20 में खेल रहे SRH के एक सीनियर खिलाड़ी ने कमिंस से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि पैट कमिंस ने साफ तौर पर कहा है कि वह अगले सीजन में निश्चित रूप से आएंगे। अगर पूरे सीजन के लिए समय नहीं मिल पाया, तो भी वह कम से कम कुछ समय के लिए टीम के साथ जरूर जुड़ेंगे।

पिछले सीजन भी अधूरा रहा था सफर

यह पहला मौका नहीं है जब पैट कमिंस की उपलब्धता को लेकर पेंच फंसा हो। पिछले आईपीएल सीजन में भी वह शुरुआत से टीम के साथ नहीं जुड़ सके थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से देरी से मंजूरी मिलने के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में वापसी की थी और कुल 8 मुकाबले खेले थे। कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली थी।

व्यस्त टेस्ट शेड्यूल बना सबसे बड़ी चुनौती

पैट कमिंस के पूरे आईपीएल सीजन में न खेल पाने की आशंका के पीछे ऑस्ट्रेलिया का कड़ा टेस्ट शेड्यूल है। आईपीएल 2027 से ठीक पहले कंगारू टीम को 9 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें जनवरी से मार्च के बीच भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की हाई-प्रोफाइल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा जून से अगस्त के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जानी है।

लगातार क्रिकेट और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ही ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ियों ने आईपीएल से दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते नजर आएंगे। ऐसे कठिन समय में कमिंस का खेलने के लिए हामी भरना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम