IPL 2027 Trade: आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा उलटफेर, पंत और हार्दिक समेत 10 खिलाड़ियों की बदली टीम

IPL 2027 Trade Window: आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले ट्रेड विंडो में बड़ा उलटफेर हुआ है। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं।
IPL 2027 Trade Window
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों की अदला-बदलीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IPL 2027 मेगा ऑक्शन और 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले रिकॉर्ड ट्रेड हुए हैं।

  • कुल 10 खिलाड़ी बदले गए हैं, जिनमें ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

  • दो मौजूदा कप्तानों ने अपनी फ्रेंचाइजी छोड़ दी है।

IPL 2027 Traded Players List: IPL 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा भूचाल आ गया है। दिसंबर में गोवा में होने वाली नीलामी और 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले खुली ट्रेड विंडो में ऐसा उलटफेर देखने को मिला है, जो लीग के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

इस बार दो मौजूदा कप्तानों ने अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। अब तक कुल 10 बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली हो चुकी है, जिसमें ऋषभ पंत की घर वापसी और हार्दिक पांड्या का नया ठिकाना सबसे ज्यादा चर्चा में है।

इतिहास में पहली बार: दो कप्तानों ने छोड़ी अपनी टीम

दरअसल, आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही ट्रेड विंडो में दो टीमों के कप्तानों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदली है। पिछले सीजन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर बिकने वाले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी कर ली है।

इस डील के साथ ही पंत की सैलरी में बड़ी कटौती हुई है और अब उन्हें दिल्ली से 15 करोड़ रुपये मिलेंगे। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अब नई जर्सी में नजर आएंगे। हार्दिक 18 करोड़ रुपये की फीस के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा बन गए हैं। उनके बदले पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब 18 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे।

IPL 2027 Trade Window
प्रदूषण के कारण बदला वेन्यू: लाहौर की जगह अब रावलपिंडी में ही खेला जाएगा पाकिस्तान-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट

CSK और SRH के बीच हुई चौंकाने वाली डील

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुई चार खिलाड़ियों की अदला-बदली ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया है। चेन्नई ने अपने दो प्रमुख तेज गेंदबाजों खलील अहमद और नाथन एलिस को हैदराबाद को सौंप दिया है। इसके बदले सनराइजर्स ने इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया है।

17 नवंबर है रिटेंशन की आखिरी तारीख

आपको बता दें कि आगामी सीजन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी करनी होगी। इसके बाद दिसंबर में गोवा में होने वाले ऑक्शन में टीमें अपनी बची हुई जगहों को भरने के लिए बोली लगाएंगी।

IPL 2027 Trade Window
IPL 2027: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बड़ा यू-टर्न, मुस्तफिजुर रहमान समेत 7 खिलाड़ियों को मिला नीलामी का टिकट

10 खिलाड़ियों की अदला-बदली

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले ट्रेड विंडो में 10 खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। ऋषभ पंत (15 करोड़) लखनऊ से दिल्ली कैपिटल्स और कुलदीप यादव (13.5 करोड़) दिल्ली से लखनऊ गए हैं। हार्दिक पांड्या (18 करोड़) मुंबई से पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह (18 करोड़) मुंबई आए हैं।

लियाम लिविंगस्टोन (6 करोड़), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़) चेन्नई में, जबकि खलील अहमद (4.8 करोड़), नाथन एलिस (2 करोड़), टी नटराजन (5 करोड़) हैदराबाद और जीशान अंसारी (40 लाख) दिल्ली पहुंचे हैं।