आईपीएल निलामी 2027 गोवा में होगा  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IPL 2027 Auction: 17 देशों के खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत, ऑस्ट्रेलिया से आए सबसे ज्यादा नाम; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2027 Mega Update: IPL 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा, जहां 66 स्लॉट के लिए 1220 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आइए जानते है सभी टीमों का बचा हुआ बजट और खाली स्लॉट का पूरा हिसाब।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा।

  • नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

  • इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं।

  • सभी 10 टीमों के पास कुल 66 जगहें खाली हैं, जिनमें 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

IPL 2027 Remaining Purse: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है। इस बार नीलामी का मंच 16 दिसंबर को गोवा में सजने जा रहा है, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी टीमों को अंतिम रूप देंगी। IPL की आधिकारिक मीडिया रिलीज के मुताबिक, इस ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है।

इनमें 939 भारतीय और 17 अलग-अलग देशों के 281 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं। हालांकि, असली रोमांच इस बात का है कि सभी टीमों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 66 खाली जगह ही बची हैं, जिनमें से 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।

184 खिलाड़ी पहले ही हो चुके हैं रिटेन

नीलामी की मेज पर उतरने से पहले ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कोर टीम तैयार करते हुए कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 55 विदेशी सितारे भी शामिल हैं। बाकी बचे 66 स्लॉट भरने के लिए जो 1220 खिलाड़ी मैदान में हैं, उन्हें कुल छह अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। ऑक्शन रजिस्टर में 184 'कैप्ड' (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके) और 994 'अनकैप्ड' खिलाड़ी शामिल हैं।

कैप्ड खिलाड़ियों में 14 भारतीय और 170 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में 925 भारतीय हैं, जिनमें से 127 खिलाड़ी पिछले IPL सीजन का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि 798 नए चेहरे पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसके अलावा 69 अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ियों ने भी नीलामी के लिए अपना नाम भेजा है।

विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर नजर डालें तो हमेशा की तरह ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है। कंगारू देश से कुल 53 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए नाम दिया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से 40, वेस्टइंडीज से 36, न्यूजीलैंड से 25 और अफगानिस्तान से 23 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पड़ोसी देश श्रीलंका से 21, इंग्लैंड से 16 और बांग्लादेश से 12 खिलाड़ी इस रेस में शामिल हैं।

एसोसिएट देशों की बात करें तो अमेरिका (USA) से सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों ने नाम भेजा है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और नेपाल से 10-10 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में हैं। इसके अलावा आयरलैंड से 7, जिम्बाब्वे से 6, नीदरलैंड से 3 और कनाडा, जापान व स्कॉटलैंड से 2-2 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

लखनऊ के पास सबसे मोटा पर्स

नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसा बरसाने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सबसे मजबूत स्थिति में है। सभी 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 295.60 करोड़ रुपये का सैलरी कैप बचा है। इसमें अकेले लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये मौजूद हैं।दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिसके पर्स में 41.65 करोड़ रुपये बचे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 39.50 करोड़ रुपये का बड़ा पर्स उपलब्ध है। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस (GT) को बेहद संभलकर बोली लगानी होगी, क्योंकि उनके पास सबसे कम महज 8.75 करोड़ रुपये ही बचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास भी 14.15 करोड़ रुपये का सीमित बजट है।

किस टीम में कितने स्लॉट खाली?

टीमों की जरूरत के हिसाब से देखें तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की तलाश है, क्योंकि दोनों टीमों के पास 9-9 स्लॉट खाली हैं। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 खिलाड़ियों की जरूरत है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 7-7 स्लॉट खाली हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को अपनी टीम पूरी करने के लिए 6-6 खिलाड़ी खरीदने होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास 5 स्लॉट बचे हैं, जबकि सबसे कम 3 खाली स्लॉट गुजरात टाइटंस (GT) के पास हैं।

4 दिसंबर को सामने आएगी फाइनल लिस्ट

आपको बता दें कि अब सभी फ्रेंचाइजियां इस 1220 खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट में से अपनी पसंद के खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट करके भेजेंगी। टीमों की मांग के आधार पर खिलाड़ियों के सेट तैयार किए जाएंगे और 4 दिसंबर को ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में इन खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम