कौन हैं वैभव सूर्यवंशी के खास दोस्त, जिनसे दोहरे शतक से पहले की थी बात? छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर का ऐसा है करियर

Vaibhav Sooryavanshi Double Century: वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए। इस ऐतिहासिक पारी से पहले उन्होंने पिता, कोच, दोस्त प्रथम जाचक और युवराज सिंह से बात की थी।
Vaibhav Sooryavanshi-Pratham Jachak
वैभव सूर्यवंशी-प्रथम जाचक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में UAE के खिलाफ 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा।

  • इस ऐतिहासिक पारी के दौरान वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 28 छक्के लगाए।

  • मैच से पहले वैभव ने पिता, कोच मनीषा ओझा, युवराज सिंह और दोस्त प्रथम जाचक से बात की।

  • भिलाई के घरेलू क्रिकेटर प्रथम जाचक छत्तीसगढ़ और इंडिया C अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।

Who is Vaibhav Sooryavanshi Friend Pratham Jachak: वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर 2026 को भारत A की ओर से खेलते हुए ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में उनके बल्ले से निकले रिकॉर्ड ने सभी को हैरान कर दिया। इस ऐतिहासिक पारी के बाद वैभव ने बताया कि मैच से पहले उन्होंने चार खास लोगों से बात की थी। इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के अलावा उनके पिता, बचपन के कोच और एक खास दोस्त शामिल थे। वैभव ने यह भी बताया कि युवराज सिंह से उनकी लंबी बातचीत हुई थी।

52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में UAE के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने 28 छक्के भी लगाए।

मैच के बाद BCCI को दिए इंटरव्यू में वैभव ने बताया कि मुकाबले से पहले उनकी युवराज सिंह से फोन पर बात हुई थी। इस बातचीत में युवराज ने उनका हौसला बढ़ाया और कुछ जरूरी सुझाव दिए। वैभव के मुताबिक, युवराज की सलाह ने मैच के दौरान उनकी काफी मदद की।

Vaibhav Sooryavanshi-Pratham Jachak
क्या थी युवराज की सलाह, जिसके दम से 28 छक्के मारने का कारनामा कर गए वैभव सूर्यवंशी

मैच से पहले इन चार लोगों से की थी बात

वैभव ने बताया कि मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने चार लोगों से बातचीत की थी। इनमें सबसे पहला नाम उनके पिता का था। इसके अलावा उन्होंने अपने बचपन के क्रिकेट कोच मनीषा ओझा और युवराज सिंह से बात की थी। इसके अलावा वैभव ने  अंडर-19 क्रिकेट के अपने खास दोस्त प्रथम जाचक से भी बात की थी।  वैभव और प्रथम ने एक लंबा समय एक दूसरे के सात बिताया है। 

कौन हैं वैभव के खास दोस्त प्रथम जाचक?

वैभव सूर्यवंशी के खास दोस्तों में शामिल प्रथम जाचक छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले घरेलू क्रिकेटर हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। प्रथम छत्तीसगढ़ की सीनियर और अंडर-23 टीमों के अलावा सरगुजा टाइगर्स, बिलासपुर और इंडिया C अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

प्रथम छत्तीसगढ़ की ओर से वीनू मांकड़ ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट खेल चुके हैं। कूच बिहार ट्रॉफी में 2024 के आखिर में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 141 गेंदों पर 146 रन और 138 गेंदों पर 114 रन की पारियां खेलीं।

T20 क्रिकेट में भी अच्छा रहा है प्रथम का प्रदर्शन

T20 क्रिकेट में भी प्रथम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में सरगुजा टाइगर्स की तरफ से खेलते हैं। CricHeroes के रिकॉर्ड के मुताबिक, उनके नाम 3,500 से ज्यादा रन, 6 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi-Pratham Jachak
वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

साल 2026 में भी वह क्रिकेट में सक्रिय रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंडर-23 मल्टी-डे प्रैक्टिस मैचों के साथ सीनियर मेन्स रिलायंस G-1 T20 और ऑल इंडिया ड्यूस बॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।