IPL 2026 Update 
क्रिकेट

IPL 2026 Schedule: फैंस के लिए बड़ी अपडेट, दो चरणों में जारी हो सकता है आईपीएल का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टूर्नामेंट मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकता है, जबकि कार्यक्रम दो चरणों में जारी होने की संभावना है।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Schedule Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है। हालांकि, देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए इस बार शेड्यूल दो चरणों में जारी किए जाने की संभावना है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो।

दो फेज में जारी हो सकता है शेड्यूल

चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। ऐसे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर सकती है, जबकि दूसरे चरण का ऐलान चुनावी तारीखें सामने आने के बाद किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को बेहतर तैयारी का समय मिल सकेगा।

गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद फैसला

2 मार्च को हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पहले फेज के शेड्यूल को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका औपचारिक ऐलान 6 या 7 मार्च को किया जा सकता है। बैठक में 19वें सीजन का कार्यक्रम दो हिस्सों में जारी करने पर सहमति बनी।

बेंगलुरु में होगा पहला मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मार्च को जानकारी दी कि टीम अपने शुरुआती पांच मैच, जिसमें पहला मुकाबला भी शामिल है, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इससे साफ हो गया है कि सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन ने भी पुष्टि की है कि बेंगलुरु में फाइनल के साथ एक प्लेऑफ मुकाबला भी खेला जाएगा। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि कप्तानों की बैठक से जुड़ी विस्तृत जानकारी अगले सप्ताह साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला चरण करीब 13 से 14 दिनों तक चलेगा।

विदेशी खिलाड़ियों को लेकर तैयारी

विदेशी खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जल्द एक साथ जारी किए जाएंगे। इससे सभी टीमों को अपने विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता स्पष्ट हो सकेगी। पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 का आगाज 28 या 29 मार्च से हो सकता है। अब फैंस को आधिकारिक शेड्यूल जारी होने का इंतजार है, जिसके बाद सीजन की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान