आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 में चिन्नास्वामी से शिफ्ट नहीं होंगे मैच, डिप्टी CM ने किया ऐलान

M. Chinnaswamy Stadium: आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी या नहीं, इस पर अब बड़ा अपडेट आया है जिसमें सरकार ने यहां मैच कराने पर स्पष्ट संकेत दिए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियों ने अब तेज़ी पकड़ ली है। आगामी सीजन के लिए 16 दिसंबर को दुबई में मेगा ऑक्शन होना है, जिसे लेकर सभी टीमों के साथ-साथ फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। इस बार का रोमांच इसलिए भी अधिक रहने वाला है क्योंकि टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी देखने को मिलेगी। वहीं defending champion रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो अगले सीजन के कार्यक्रम पर काफी असर डाल सकता है।

विक्ट्री परेड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में ठप पड़ा आयोजन

आईपीएल 2025 का खिताब RCB ने अपने नाम करके नया इतिहास रचा था। जीत के बाद बेंगलुरु में फैंस का उत्साह चरम पर था और टीम की विक्ट्री परेड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली थी। लेकिन भीड़ उम्मीद से कई गुना अधिक पहुंच गई, जिसके चलते भारी भगदड़ मच गई। इस दौरान जानमाल का नुकसान हुआ और कई लोग घायल भी हुए। घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़ा मैच आयोजित नहीं किया गया। यहां तक कि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के कुछ मुकाबले भी सुरक्षा कारणों और NOC न मिलने के चलते नवी मुंबई शिफ्ट करने पड़े। इसी वजह से आईपीएल 2026 के घरेलू मैचों को लेकर भी संशय बना हुआ था।

कर्नाटक सरकार का आश्वासन चिन्नास्वामी में ही होंगे IPL मैच

इस अनिश्चितता के बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक बड़ा बयान देकर तस्वीर साफ कर दी है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्टेडियम में पहले जैसी सुरक्षा बहाल करना है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो।

शिवकुमार ने साफ संकेत दिया कि बेंगलुरु का सम्मान बनाए रखने के लिए IPL मैचों की मेजबानी शहर से बाहर नहीं ले जाई जाएगी। उन्होंने कहा कि “हम सुनिश्चित करेंगे कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में नियमित रूप से क्रिकेट हो। IPL मुकाबले यहीं आयोजित होंगे, यह कर्नाटक के सम्मान का विषय है।”

RCB फैंस के लिए बड़ी राहत

उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि IPL 2026 में RCB को अपने पारंपरिक होम ग्राउंड पर खेलने से नहीं रोका जाएगा। पिछले सीजन में चैंपियन बनने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि टीम अपने घर में और भी धमाकेदार क्रिकेट दिखाएगी। अब सरकार के इस आश्वासन के बाद RCB के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। IPL 2026 का पूरा शेड्यूल और होम-अवे वेन्यू की घोषणा ऑक्शन के बाद होने की संभावना है। फिलहाल यह तय है कि बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम अगले सीजन का अहम केंद्र बनने जा रहा है।

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी