रवींद्र जडेजा (फोटो-@rajasthanroyals) 
क्रिकेट

रवींद्र जडेजा का नया ठिकाना, अपनी नई आईपीएल टीम के कैंप से जुड़े रवींद्र जडेजा, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो

IPL 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने में जुटी हैं। इसी बीच स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अपनी नई टीम के साथ जुड़ गए हैं, जो पहले सीएसके का हिस्सा थे।

संजय सिंह बिष्ट

Ravindra Jadeja joins Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट चुकी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल के आगामी सीजन पर टिक गई हैं। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

राजस्थान रॉयल्स में हुई रवींद्र जडेजा की एंट्री

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार काफी बदली हुई नजर आने वाली है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन इस सीजन में राजस्थान की जर्सी में नहीं दिखेंगे। उनकी जगह भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम के साथ जुड़ गए हैं। जडेजा के आने से टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 से पहले आधिकारिक तौर पर राजस्थान रॉयल्स के कैंप से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस वीडियो में जडेजा टीम के साथ जुड़ते हुए नजर आए और आगामी सीजन की तैयारी शुरू करते दिखाई दिए। यह वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान के साथ पहले भी खेल चुके हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स के साथ पुराना नाता भी रहा है। वह आईपीएल के शुरुआती दौर में इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2008 में जब राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था, तब जडेजा भी उस टीम का हिस्सा थे। अब एक बार फिर वह उसी टीम के साथ जुड़कर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

सीएसके और राजस्थान के बीच हुआ बड़ा ट्रेड

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ा ट्रेड देखने को मिला। इस डील के तहत सीएसके ने अपने दो खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया। इसके बदले राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया। इस ट्रेड के बाद जडेजा 14 करोड़ रुपये की कीमत पर राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे, जबकि संजू सैमसन 18 करोड़ रुपये में सीएसके से जुड़ गए हैं।

आईपीएल में शानदार रहा है जडेजा का रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा आईपीएल के सबसे अनुभवी ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। वह 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे और इस दौरान टीम के साथ तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं। जडेजा ने अब तक 254 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 198 पारियों में 27.86 के औसत से 3260 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले हैं।

गेंदबाजी में भी रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 170 विकेट अपने नाम किए हैं और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.67 रही है, जो टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी प्रभावशाली मानी जाती है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान