पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने मारी लंबी छलांग, चेन्नई को हराकर टॉप पर पहुंची अय्यर की टीम

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची, जबकि सीएसके को दूसरी हार झेलनी पड़ी।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो गया है। सभी टीमें अब अपना पहला मुकाबला खेल चुकी है। शुक्रवार को खेले गए इस सीजन के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की। पंजाब की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है।

पंजाब किंग्स 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स ने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में चन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर पॉइटंस टेबल के टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 1 मैच में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। अंकतालिका में टीमों का क्रम जीत हार के अलावा नेट रन रेट के आधार पर निर्धारित होता है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइटंस टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार नेट रन रेट अंक
1 पंजाब किंग्स 2 2 0 +0.637 4
2 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 +4.171 2
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 +2.907 2
4 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 +1.397 2
5 मुंबई इंडियंस 1 1 0 +0.687 2
6 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 +0.469 2
7 गुजरात टाइटंस 1 0 1 -0.509 0
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 -1.397 0
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 -1.964 0
10 चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 -2.562 0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 मैच में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 1 मैच में 1 जीत के साथ पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच में 1 जीत के साथ छठे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस और एलएसजी क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों ने 1-1 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में हार का सामना करने के बाद क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

IPL 2026 के सातवें मुकाबले का हाल

सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45 और सरफराज खान के 32 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे। पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी