विराट कोहली (Image- Social Media) 
क्रिकेट

IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

RCB vs GT Match 34 Highlights: आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। साई सुदर्शन के शतक पर विराट कोहली की 81 रनों की पारी भारी पड़ी।

अर्पित शुक्ला

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 विकेट से हराया। RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और गुजरात को 20 ओवर में 205/3 तक रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 206/5 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत से टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी उछाल मारा।

टॉप-2 में पहुंची RCB

इस जीत के साथ RCB ने 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर ली हैं, जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार मिली है। टीम अब 10 अंकों और +1.101 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच से पहले वह तीसरे नंबर पर थी। वहीं पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के बावजूद नेट रन रेट कम होने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

No Team P W L T NR PTS NRR
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 0 0 10 +1.101
3 राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 0 10 +0.790
4 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 0 8 +0.820
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 0 6 +0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 0 6 -0.130
7 गुजरात टाइटन्स 7 3 4 0 0 6 -0.790
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 0 4 -0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 0 1 3 -0.879

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में कमजोर रहा है। टीम ने 7 में से केवल 3 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है। 6 अंकों और -0.790 नेट रन रेट के साथ वह सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसके आगामी मैच बेहद अहम होंगे।

एकतरफा अंदाज में जीत

इस मैच में गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा शुभमन गिल ने 32 रन, जोस बटलर ने 25 रन और जेसन होल्डर ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

RCB की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में RCB के लिए विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। अंत में क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल