आईपीएल ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बेंगलुरु में फीका रहेगा आईपीएल का आगाज...ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने क्यों लिया ये फैसला?

IPL 2026 Opening Ceremony Cancelled: बेंगलुरु त्रासदी के सम्मान में आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द। 28 मार्च को आरसीबी और हैदराबाद के बीच बिना किसी शोर-शराबे के शुरू होगा पहला मुकाबला।

अर्पित शुक्ला

IPL 2025 Opening Ceremony: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज को लेकर एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। पिछले साल बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए इस साल ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने Times of India से बातचीत में बताया कि 4 जून 2025 को हुई इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में यह कदम उठाया गया है। 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पहले मैच, जिसमें RCB और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे, उससे पहले कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

31 मई को भव्य समापन समारोह

हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत सादगी से होगी, लेकिन 31 मई को फाइनल के दिन भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। पिछले साल ईडन गार्डन्स में शाहरुख खान, श्रेया घोषाल और करण औजला जैसे सितारों ने प्रस्तुति दी थी, और इस बार भी ऐसे ही आकर्षक आयोजन की तैयारी है।

पहले भी लिया गया है ऐसा फैसला

यह पहली बार नहीं है जब BCCI ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले पुलवामा हमला के बाद 2019 में भी IPL 12 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई थी और उस पर खर्च होने वाली राशि शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को दे दी गई थी। BCCI जल्द ही IPL 2026 के बाकी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल भी जारी करेगा।

हैदराबाद और बेंगलुरू के बीच पहला मुकाबला

इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।

पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद RCB का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है और टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी और मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर