ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आज का दिन ऋषभ पंत के नाम! बने थे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, क्या इस बार टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। निलामी को लेकर खिलाड़ी और फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि कई बड़े नाम इस बार बोली में नजर आएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Rishabh Pant IPL Most Expensive Player: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने जा रहा है। सभी फ्रेंचाइजियां अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। इस बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय फिर से भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत हैं, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। ठीक आज ही के दिन उन्होंने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था।

जब आईपीएल इतिहास में लिखी गई सबसे महंगी बोली

पिछले साल 24 नवंबर 2024 को आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। इसी दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर सभी को चौंका दिया था। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी राशि है, जो अब तक किसी खिलाड़ी को नहीं मिली है। पंत की यह कीमत आज भी रिकॉर्ड के रूप में कायम है।

अन्य महंगी बोलियां भी रहीं सुर्खियों में

आईपीएल 2025 के उसी मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी थी। पंजाब किंग्स ने भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था। इन तीन खिलाड़ियों की खरीद ने उस ऑक्शन को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑक्शन्स में शामिल कर दिया।

क्या कैमरन ग्रीन तोड़ पाएंगे पंत का रिकॉर्ड?

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऋषभ पंत का 27 करोड़ का रिकॉर्ड टूट पाएगा? क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के 26 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं। ग्रीन ऑलराउंड क्षमता, विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के कारण फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद बन सकते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट हासिल किए हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें इस ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी बना सकती है। हालांकि, ग्रीन के अलावा शायद ही कोई खिलाड़ी इस ऑक्शन में 20 करोड़ की बोली पार कर पाए।

नजरें 16 दिसंबर पर टिकीं

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन कई रिकॉर्ड्स को बदल सकता है। क्या पंत का रिकॉर्ड कायम रहेगा या ग्रीन इसे तोड़ देंगे? इसका जवाब क्रिकेट फैंस को 16 दिसंबर को मिलेगा। आईपीएल का यह सीजन खिलाड़ियों के बाजार में बड़े बदलाव लेकर आने वाला है, और सभी फ्रेंचाइजियां अपनी टीमों को और मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हैं।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला