जोस बटलर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Jos Buttler Milestone: बटलर ने मैदान पर उतरते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल के खास क्लब में हुई एंट्री

DC vs GT: गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

संजय सिंह बिष्ट

Jos Buttler Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जोस बटलर ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने शुरुआती झटका जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए जोस बटलर ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

शुरुआती झटके के बाद संभाली पारी

गुजरात टाइटंस ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने जिम्मेदारी संभाली और तेजी से रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संतुलन दोनों देखने को मिला, जिससे दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बना रहा।

टी20 क्रिकेट में 600 छक्कों का आंकड़ा पूरा

जोस बटलर ने इस मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। मैच से पहले उनके नाम टी20 क्रिकेट में 595 छक्के थे। जैसे ही उन्होंने पहला छक्का लगाया, वह एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके बाद अपनी पारी में चार और छक्के लगाकर उन्होंने 600 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। वह टी20 क्रिकेट में 600 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 1056 छक्के
  • कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 982 छक्के
  • आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) - 784 छक्के
  • निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 712 छक्के
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 600 छक्के

जोस बटलर अब टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। उन्होंने अब तक 496 मैचों की 467 पारियों में 34.98 के औसत से 13961 रन बनाए हैं और वह 14000 रनों के आंकड़े से महज 39 रन दूर हैं। अगर वह यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने टी20 में 14000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर जैसे नाम शामिल हैं।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट