Indian Premier League 2026 9th Match GT vs RR Highlight Updates: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र के बीच 78 रनों की साझेदारी के साथ शानदार शुरुआत की। सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि कुशाग्र 18 रन बनाकर आउट हुए। बीच के ओवरों में टीम ने लगातार विकेट गंवाए, जिसमें ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और जोस बटलर सस्ते में पवेलियन लौटे। कप्तान राशिद खान ने 24 रन बनाए, जबकि कगिसो रबाडा 23 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम आखिरी ओवर में 11 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 4 रन ही बना पाई। राजस्थान की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने बेहतरीन नियंत्रण दिखाया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। वैभव ने 31 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 36 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। पावरप्ले में राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। कप्तान रियान पराग 8 रन ही बना सके, वहीं शिमरन हेटमायर ने 18 रन और डोनोवन फरेरा ने 1 रन बनाया। अंत में रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी टीम जीत से चूक गई।
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया है। अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात के बल्लेबाजों को 11 रन नहीं बनाने दिए। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन खर्च कर RR को 6 रन से मैच जीताया।
रवींद्र जडेजा ने शाहरुख खान को रन आउट कर दिया है। इसके साथ राजस्थान को सातवीं सफलता भी मिली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कगिसो रबाडा आए हैं। अब GT को जीत के लिए 30 गेंदों में 50 रन की जरूरत है।
रवी बिश्नोई ने अपने चौथे विकेट के रूप में राहुल तेवतिया को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही गुजरात को छठा झटका लग गया है। अब उसे जीत के लिए 33 गेंद में 56 रन की जरूरत है।
एक वक्त लग रहा था कि गुजरात इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगा, लेकिन आरआर के गेंदबाजों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। गुजरात के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पांचवें विकेट के रूप में जोस बटलर पवेलियन लौटे। उन्हें नांद्रे बर्गर ने अपना शिकार बनाया। अब GT को जीत के लिए 37 गेंद में 70 रन की जरूरत है। क्रीज पर राहुल तेवतिया और शाहरुख खान मौजूद हैं।
अहम वक्त पर गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। वो रवी बिश्नोई की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में तुषार देशपांडे को कैच थमा बैठे। साई ने 44 गेंद पर 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। अब गुजरात को जीत के लिए 51 गेंद पर 93 रन की जरूरत है।
गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वक्त साई सुदर्शन 72 और जोस बटलर 7 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। आरआर मुकाबले में वापसी के लिए दूसरे विकेट की तलाश कर रहा है।
गुजरात टाइटंस को 78 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है। कप्तान रियान पराग ने युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पवेलियन भेज दिया है। दूसरी तरफ साई सुर्शन ने फिप्टी पूरी कर ली है।
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र मैदान पर सलामी बल्लेबाजी के रूप में उतर चुके हैं। वहीं, राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए हैं। गुजरात को इस मुकाबले में जीत के लिए 211 रन बनाने हैं।
मोहम्मद सिराज की अंतिम गेंद पर रवींद्र जडेजा ने चौका लगाया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 210 का टोटल बनाया। अब जीटी को जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे।
20वें ओवर में राजस्थान को छठा झटका लग चुका है। 75 रन बनाकर ध्रुव जुरेल पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया।
अशोक शर्मा की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शिमरोन हेटमायर का बेहतरीन अंदाज में कैच पकड़ा है। इसके साथ ही आरआर का चौथा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है। अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर फरेरा आए हैं। 15.5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 166/4 है।
कप्तान रियान पराग 8 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए हैं। इसके साथ आरआर को तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। पराग के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिमरोन हेटमायर आए हैं। दूसरी तरफ 32 रन के स्कोर पर ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान का स्कोर 13.3 ओवर के बाद 135/3 है।
55 रन की अर्धशतकीया पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल आउट हो चुके हैं। उन्हें कगिसो रबाडा ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान रियान पराग आए हैं। राजस्थान का स्कोर 13 ओवर के बाद 134/2 है।
यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ 25 रन के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज में मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11.5 ओवर के बाद 116/1 है।
वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लग चुका है। उन्हें गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। वैभव ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ध्रुव जुरेल आए हैं। दूसरी तरफ 38 रन पर यशस्वी जायसवाल खेल रहे हैं। 7.2 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 74/1 है।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी हुई शुरू हो चुकी है। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर मैदान पर आए हैं।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवी बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह।
कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अब वो गुजरात टाइटंस के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा- "हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। हमें अलग-अलग परिस्थितियों को समझना होगा और उनके हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम 210 के आस-पास एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे और बाद में उसे डिफेंड करेंगे। मैं चाहता हूँ कि हमारी टीम ऐसी हो जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके। दो बदलाव किए गए हैं। तुषार और दुबे टीम में आ रहे हैं।"
वहीं, इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान की भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने कहा कि "हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। गिल को मांसपेशियों में खिंचाव है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएँगे। KK अपना पहला मैच खेल रहे हैं और हम उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छा क्रिकेट खेला था। वह एक अच्छा मैच था। हमें यहाँ अपना 100% देना होगा।"
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 6 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 2 मुकाबलों में सफलता मिली है, जिससे हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात की बढ़त साफ नजर आती है।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना सकी। इसके जवाब में राजस्थान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर 128 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और सीजन की बेहतरीन शुरुआत की।
गुजरात टाइटंस को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, हालांकि टीम ने कड़ी टक्कर दी। गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और शानदार शुरुआत की।
शनिवार को आईपीएल 2026 का नौवां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से हार मिली थी, जबकि राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानदार शुरुआत की है और जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा और टॉम बैंटन।