शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुदंर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

DC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

DC vs GT 1st Inning Highlight: गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए जोस बटलर, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गिल ने 45 गेंदों में 70 रन बनाकर टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

शुरुआत में लगा झटका, फिर संभली पारी

गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही साई सुदर्शन का विकेट गंवा दिया। सुदर्शन 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए और उन्हें मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बटलर और गिल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन जोड़े। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

गिल और सुंदर ने बनाए रन

कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन की पारी खेली, हालांकि वह लुंगी एनगिडी का शिकार बने। मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 55 रन बनाए। अंत में ग्लेन फिलिप्स 14 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि राहुल तेवतिया सिर्फ 1 रन बना सके।

टॉस और टीम में बदलाव

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी, जबकि गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव किया। शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई, जो मांसपेशियों में जकड़न के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने कप्तानी संभाली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा