शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

DC vs GT: शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस खत्म! ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने फिटनेस पर दिया सबसे बड़ा अपडेट

GT IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होगा।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब अगले मैच में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गिल पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, जिसकी कमी टीम को साफ तौर पर खली थी।

चोट से उबरकर तैयार हुए गिल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर रहे थे। उनकी जगह कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। उस मुकाबले में गुजरात को 6 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल पूरी तरह फिट हो चुके हैं। टीम के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि गिल की हालत में तेजी से सुधार हुआ है और वह अगले मैच में खेलते नजर आएंगे।

गिल की वापसी से मजबूत होगी टीम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में शुभमन गिल की वापसी गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा बूस्ट साबित हो सकती है। गिल न सिर्फ टीम के कप्तान हैं, बल्कि बल्लेबाजी क्रम की सबसे अहम कड़ी भी हैं। उनकी मौजूदगी से टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत होगा और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी के बाद गुजरात किस तरह का प्रदर्शन करती है।

पहली जीत की तलाश में गुजरात

गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अभी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। गेंदबाजी भी टीम की कमजोरी रही है, जहां मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा महंगे साबित हुए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम तीसरे मैच में जीत दर्ज कर लय हासिल करने की कोशिश करेगी।

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन और अरशद खान।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा