ऋषभ पंत और एमएस धोनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अपने गुरु की विरासत संभालेंगे ऋषभ पंत, IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में करेंगे व्हिसल पोडू एक्सप्रेस की सवारी?

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में CSK चाहेगी कि वह ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर ले, ताकि टीम को उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी मिल जाए। ऐसे में ऑक्शन में पंत के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आईपीएल 2025 के लिए जब से सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन की लिस्ट जारी की है तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई रिलीज किए गए खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहा है। क्योंकि इस बार कई टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है वह उस टीम की जान हुआ करते थे। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल हैं। ऐसे में अब उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि पंत आईपीएल 2025 में अपने गुरु की विरासत संभलाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में दिखने वाले हैं। ऐसे में कई टीम उन पर दांव लगा सकती है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है। चेन्नई चाहेगी कि वह पंत को अपने टीम में शामिल कर ले, ताकि फिर टीम को उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी मिल जाएगा। पंत को टीम की कमान संभालने के भी अनुभव है, ऐसे में हो सकता है कि वह चेन्नई की कप्तानी करते हुए भी दिख सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2024 में धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़कर रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में 2025 के आईपीएल में CSK चाहेगी कि वह शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करे। जिसके लिए वह नए कप्तान की तलाश कर सकती है। जिसके लिए वह पंत को अपने टीम में शामिल कर सकती है।

वहीं ऐसा भी माना जाता है कि पंत धानी के ही चेले हैं। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि ऋषभ पंत अपने गुरु की विरासत संभालते दिखाई दे सकते हैं। वह एक शानदार विकेटकीपर भी हैं। अब अगर देखा जाए तो धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास लेते भी है तो टीम के पास पंत के तौर पर एक अनुभवी और शानदार विकेटकीपर भी होगा।

चेन्नई के अलावा ऋषभ पंत पर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई टीमों की नजर होगी। पंजाब किंग्स भी पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर सकती है। टीम ने केवल दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। ऐसे में आईपीएल मेगा ऑक्शन में वह सबसे ज्यादा पर्स लिमिट के साथ उतरने वाली है। जिसके देखते हुए माना जा रहा है कि टीम पंत पर पैसों की बरसात कर सकती है।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग