IPL 2025 मेगा ऑक्शन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का हुआ खुलासा, इस दिन होगा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला!

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के वेन्यू और तारीख को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 24 नवंबर से 25 नवंबर के बीच मेगा ऑक्शन का आयोजन होने की संभावना है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इन दिनों आईपीएल 2025 काफी चर्चा में है। हाल में आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। जिसके बाद अब सबको आईपीएल के मेगा ऑक्शन का इंतजार है। जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऐसे में अब मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने इस मेगा ऑक्शन के लिए तारीख और जगह फाइनल कर लिए हैं।

दरअसल आईपीएल 2025 की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, इसके वेन्यू और तारीख को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इस महीने के आखिर में हो सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मेगा ऑक्शन का आयोजन होने की संभावना है। एएनआई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से 25 नवंबर के बीच रियाद में हो सकता है।

पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि इस महीने के आखिर में किसी बड़े शहर में आईपीएल का मेगा ऑक्शन हो सकता है, जो अब लगभग तय हो गया है। आईपीएल ऑक्शन का सभी टीमें बेसब्री से इंतजार कर रही हैं क्योंकि इस बार का ऑक्शन कई मायनों में खास होने वाला है। इस बार ऑक्शन में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। ऐसे में ऑक्शन में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

IPL 2025 से पहले रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट और कीमत

मुंबई इंडियंस - जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30) और तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़) और एमएस धोनी (4 करोड़)

आरसीबी - विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स - सुनील नारायण (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती(12 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़) और हर्षित राणा (4 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स - निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़) और मोहसिन खान (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद - हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश रेड्डी (6 करोड़) और ट्रेविस हेड (14 करोड़)

पंजाब किंग्स - शशांक सिंह (5.50 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

गुजरात टाइटन्स - शुभमन गिल (16.5 करोड़), राशिद खान (18 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़) और शाहरुख खान (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद - हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश रेड्डी (6 करोड़) और ट्रेविस हेड (14 करोड़)।

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें