लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG का मास्टरस्ट्रोक! IPL से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजे जाएंगे लखनऊ के गेंदबाज, अभी से शुरू हुई तैयारी

IPL 2026: आईपीएल अगले साल मार्च के आखिर में शुरू होना है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयारी तेज कर दी है। एलएसजी के कुछ खिलाड़ी साउथ अफ्रीका जाकर SA20 के दौरान खुद को तैयार करेंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के शुरू होने में अभी करीब तीन महीने का समय बाकी है। हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन के बाद अब सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने गेंदबाजों की तैयारी को लेकर एक अलग और खास रणनीति अपनाई है, जो आने वाले सीजन में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

साउथ अफ्रीका में होगी एलएसजी के गेंदबाजों की तैयारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने फैसला किया है कि वह अपने कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका भेजेगी। ये वे खिलाड़ी होंगे जो फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और किसी घरेलू टूर्नामेंट में भी नहीं खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका में जल्द ही वहां की टी20 लीग एसए20 की शुरुआत होने वाली है, जिसमें ये खिलाड़ी खेलते हुए खुद को मैच फिट बना सकेंगे।

डरबन सुपर जायंट्स से मिलेगा बड़ा फायदा

एसए20 में लखनऊ सुपर जायंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जायंट्स हिस्सा लेती है। ऐसे में एलएसजी के खिलाड़ियों को दुनियाभर के अनुभवी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यह एक्सपोजर गेंदबाजों की स्किल्स, फिटनेस और मैच अवेयरनेस को बेहतर करने में मदद करेगा।

आवेश खान और मोहसिन खान के नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेश खान और मोहसिन खान को साउथ अफ्रीका भेजे जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज नमन तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। खास बात यह है कि ये सभी खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं हैं, जिससे किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं होगा।

बीसीसीआई से ली गई है अनुमति

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस पूरी योजना के लिए बीसीसीआई से जरूरी अनुमति भी हासिल कर ली है। फ्रेंचाइजी चाहती है कि उसके गेंदबाज एसए20 जैसे हाई-क्वालिटी टूर्नामेंट में खेलकर आईपीएल से पहले पूरी तरह तैयार रहें।

एसए20 लीग का आगाज 26 दिसंबर से होने जा रहा है और यह टूर्नामेंट जनवरी के अंत तक चलेगा। इस दौरान लांस क्लूजनर, टॉम मूडी और भरत अरुण जैसे दिग्गज डरबन सुपर जायंट्स के साथ मौजूद रहेंगे, जिससे भारतीय गेंदबाजों को सीखने का भरपूर मौका मिलेगा।

मार्च में शुरू हो सकता है आईपीएल 2025

हालांकि आईपीएल 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है। चोट से उबर रहे आवेश खान और मोहसिन खान के लिए यह साउथ अफ्रीका दौरा लय हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील