आशुतोष शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने वाले आशुतोष मैच के दौरान हो जाते मांकड़िग, VIDEO में देखें कैसे बचे और लखनऊ को धोया

आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हो चुका है। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। इस दौरान सोमवार को खेला गया मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक और चर्चा में रहा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हो चुका है। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। इस दौरान सोमवार को खेला गया मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचक और चर्चा में रहा। दिल्ली की टीम ने 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करके मुकाबले को अंतिम ओवर में जीत लिया। इस दौरान कई ड्रामें भी देखने को मिले।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली के आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाकर मुकाबले को जीतने में कामयाब रही। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में काफी रोमांच रहा। दिल्ली की टीम 1 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में आशुतोष शर्मा के साथ मांकड़िग (रन आउट) करने की कोशिश की गई।

आशुतोष शर्मा को राठी ने मांकड़ करने की कोशिश की

आशुतोष शर्मा के साथ मांकड़िग (रन आउट) करने की प्रयास 17वें ओवर में की गई थी। जब आशुतोष 31 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे।  राठी जब मिचेल स्टार्क को गेंदबाजी कर रहे थे। इससे पहले कि वह गेंद को छोड़ पाते एलएसजी के युवा खिलाड़ी ने आशुतोष को क्रीज से बाहर निकलते देखा। जिसके बाद तुरंत राठी ने गेंदबाजी रोक कर आशुतोष को मांकड़ करने की धमकी दी। हालांकि आशुतोष राठी के इस अंदाज से वाकिफ थे। वीडियो में आप भी देख सकते हैं।

आशुतोष ने हार से जीत में बदला पासा

दिल्ली को आठवां झटका स्टार्क के रूप में लगा। जब रवि बिश्नोई ने स्टार्क को आउट को करके लखनऊ को सफलता दिलाई थी। तब आशुतोष मुश्किल स्थिति में फंसते दिख रहे थे। आशुतोष ने उस ओवर की आखिरी चार गेंदों पर 17 रन बनाकर वापसी की उम्मीद जगाई। प्रिंस यादव एलएसजी के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए और उन्होंने कुलदीप यादव को आउट कर दिया, जो रन आउट हो गए। केवल एक विकेट के साथ आशुतोष ने बाकी गेंदों पर कहर बरपाया। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाए और फिर शाहबाज अहमद की गेंद पर सीधा छक्का जड़कर मैच का अंत किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा