कैमरन ग्रीन बाहर, मार्नस लाबुशेन को मौका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंडिया के भिड़ंत से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कैमरन ग्रीन टीम से बाहर, लाबुशेन को मिली जगह

India vs Australia के बीच आगामी एक दिवसीय श्रंखला से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन चोटिल होने के कारण तीन मैचों की इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं उनकी जगह पर लाबुशेन को मौका मिला।

सौरभ शर्मा

Cameron Green out of Australian Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (India and Australia One Day Series) श्रृंखला की शुरुआत से ठीक पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक करारा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होने के कारण तीन मैचों की इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ी निराशा वाली खबर है। इसे करारा झटका इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि उनके कई अन्य प्रमुख खिलाड़ी पहले ही इस श्रृंखला से बाहर चल रहे थे।

कैमरन ग्रीन बाहर, मार्नस लाबुशेन को मौका

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) सत्र के दौरान हल्की साइड स्ट्रेन (पेट के पास खिंचाव) की शिकायत हुई, जिसके चलते वह भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ग्रीन की जगह पर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन को शुरू में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें मौका दिया गया है। ग्रीन का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें टीम से काफी उम्मीदें थीं। उन्होंने अपने पिछले वनडे मैच में 118 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली थी। यह नई चोट इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि वह हाल ही में पीठ की चोट से उबरकर दोबारा गेंदबाजी करने के लिए लौटे थे।

ग्रीन की रिकवरी और एशेज की तैयारी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कैमरन ग्रीन की चोट मामूली है। वह थोड़े समय के लिए रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) करेंगे। उन्हें अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले एशेज टेस्ट की तैयारी करने का मौका मिल सके, इसके लिए ग्रीन की योजना शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य इस महीने के अंत तक घरेलू क्रिकेट में वापसी करना है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला की पूर्व संध्या पर ऑस्ट्रेलिया के लिए के अच्छी खबर नहीं कहा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जा रही है। श्रृंखला की शुरुआत 19 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रही है। इस दौरान पर्थ, एडिलेड व सिडनी में मैच खेले जाएंगे। 19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचे ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क। केवल मैच 2 और 3 के लिए शामिल खिलाड़ी: एडम जाम्पा, एलेक्स केरी, जोश इंग्ल‍िस।

भारत की 15 सदस्यीय ODI टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल