क्रिकेट

Women's T20 World Cup की टीम ऑफ टूर्नामेंट में शामिल हुई भारत की इकलौती खिलाड़ी, जानिए किसे मिला मौका

दुबई में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रही।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : दुबई में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी प्रदर्शन के दम पर महिला टी20 विश्व कप के टीम ऑफ टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रही। इस टीम में भारत के एकमात्र खिलाड़ी को शामिल किया गया है। भारत के तरफ से बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन साधारण रहा है। स्मृति मंधाना भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

इस ‘टीम ऑफ टूर्नामेंट' में फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस टीम में न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। वहीं वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ी, इंग्लैंड के एक, बांग्लादेश के एक, ऑस्ट्रेलिया के एक, भारत के एक और बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को जगह मिली है। न्यूजीलैंड ने रविवार को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीता।

निराशाजनक यात्रा में कप्तान हरमनप्रीत ने महिला टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह भारत की शीर्ष स्कोरर और टूर्नामेंट में चौथी सबसे बड़ी स्कोरर रहीं। उन्होंने चार पारियों में दो अर्धशतक से 150 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट ​​133.92 का रहा जो टूर्नामेंट में पांचवें नंबर पर रहा।

महिला टी20 विश्व कप 2024 टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), तजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), डैनी वाट हॉज (इंग्लैंड), मेली केर (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), डायंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), निगार सुल्ताना जोटी (बांग्लादेश, विकेटकीपर), एफी फ्लेचर (वेस्टइंडीज), रोजमेरी मेयर (न्यूजीलैंड), नॉनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका), मेगान शट (ऑस्ट्रेलिया)। 12वीं खिलाड़ी: ईडन कार्सन (न्यूजीलैंड)।

यह भी पढ़ें : 

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान