तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय वनडे टीम से बाहर  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND W vs ZIM W: रेणुका सिंह ठाकुर वनडे सीरीज से हुई बाहर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

IND W vs ZIM W ODI Series: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर फिटनेस और बॉलिंग वर्कलोड के कारण सीरीज से बाहर हो गई हैं।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • वनडे सीरीज के आगाज होने से पहले भारती महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका।

  • टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर वनडे टीम से हुई बाहर।

  • रेणुका फिटनेस और बॉलिंग वर्कलोड के कारण सीरीज से बाहर हो गई हैं।

Indian Womens Cricket Team Renuka Singh Ruled Out: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आगाज होने से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तेज गेंदबाजी विभाग में एक बड़ा झटका लगा है। टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गई हैं।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रेणुका इस समय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हैं। वह वहां 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए जरूरी गेंदबाजी क्षमता (10 ओवर तक लगातार गेंदबाजी करने का वर्कलोड) हासिल करने पर काम कर रही हैं। इसी फिटनेस रेजीम के चलते वह इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

आपको बता दें कि रेणुका सिंह के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर जिंतिमानि कलिता को भारतीय टीम में शामिल किया है। जिंतिमानि हाल ही में रायपुर में समाप्त हुई टी-20 सीरीज का हिस्सा थीं और वह वडोदरा में टीम के साथ जुड़ चुकी हैं।

जिंतिमानि को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) के लिए गुजरात जायंट्स ने रिटेन भी किया है। अब वह टीम के तेज गेंदबाजी ग्रुप में क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और सायली सतघरे के साथ जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

स्मृति के कप्तानी में भारत की पहली वनडे सीरीज

यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास है। हरमनप्रीत कौर की मौजूदगी के बावजूद, स्मृति मंधाना के सभी फॉर्मेट के लिए नियमित कप्तान बनने के बाद यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी। भारतीय टीम का पलड़ा जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद भारी रहने वाला है।

भारतीय टीम की स्पिन कमान उप-कप्तान दीप्ति शर्मा के हाथों में होगी, जिन्हें श्री चरानी और वैष्णवी शर्मा जैसी प्रतिभावान स्पिनरों का साथ मिलेगा। वडोदरा के बीसीए (BCA) स्टेडियम में जिम्बाब्वे के लिए भारतीय चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।

देखें सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये तीनों मुकाबले वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे।

  • पहला वनडे: शुक्रवार (आज)

  • दूसरा वनडे: रविवार

  • तीसरा व अंतिम वनडे: बुधवार

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे और जिंतिमानि कलिता।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह