भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Indian Women's Team Create History: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 रनों का आंकड़ा पार किया। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Indian Women's Cricket Team Create History: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ वनडे मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है। वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 43 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही तीन मैचों की सीरीज़ के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में, 413 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मंधाना का शतक

इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा ने 72, हरमनप्रीत कौर ने 52 रन बनाए। वहीं अंत में स्नेह राणा ने 35 रनों की पारी खेली। इन बैटरों की बदौलत भारतीय टीम 300 पार करने में सफल रही और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। 5 मार्च 2022 को हैमिल्टन में खेले गए इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में इंग्लैंड ने 298/8 का स्कोर बनाया था। इससे पहले किसी भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सर्वोच्च स्कोर

कुल स्कोर टीम स्थान (वेन्‍यू) दिनांक
369/10 भारत दिल्ली 20 सितम्बर 2025
298/8 इंग्लैंड हैमिल्टन 5 मार्च 2022
292/10 भारत मुल्लांपुर 17 सितम्बर 2025
288/6 न्यूज़ीलैंड नॉर्थ सिडनी 14 दिसम्बर 2012
285/10 इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 3 अप्रैल 2022
285/9 इंग्लैंड टॉनटन 18 जुलाई 2023

भारत महिला क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में 20 सितम्बर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 369 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह स्कोर महिला एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरी पारी में बनाया गया सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया है। इससे पहले दूसरी पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था। अफ्रीका ने 19 जून 2024 को बेंगलुरु में भारत के ही खिलाफ 321/6 रन बनाए थे। भारत ने इस रिकॉर्ड को 47 ओवर से पहले ही तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

महिलाओं के एकदिवसीय मैचों की दूसरी पारी में सर्वोच्च स्कोर

टीम कुल स्कोर ओवर विरोधी टीम स्थान (वेन्‍यू) दिनांक
भारत 369/10 47 ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 20 सितम्बर 2025
दक्षिण अफ्रीका 321/6 50 भारत बेंगलुरु 19 जून 2024
दक्षिण अफ्रीका 314/7 50 भारत कोलंबो 7 मई 2025
श्रीलंका 305/4 44.3 दक्षिण अफ्रीका पॉचेफस्ट्रूम 17 अप्रैल 2024
इंग्लैंड 305/10 49.5 भारत चेस्टर-ले-स्ट्रीट 22 जुलाई 2025
दक्षिण अफ्रीका 305/9 50 इंग्लैंड ब्रिस्टल 5 जुलाई 2017

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी