चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान, पीसीबी ने ICC से मांगा जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसी स्थिति में इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर करवाना होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। लेकिन हाइब्रिड मॉडल को लेकर जानकारी भी नहीं दी गई है।

पीसीबी को आईसीसी ने बताया कि बीसीसीआई अगले साल फरवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट में अपनी टीम नहीं भेजेगी। जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने आईसीसी को दे दी है। जिसको लेकर एक सूत्र ने कहा है कि अभी हाइब्रिड मॉडल को लेकर कोई बात नहीं हुई है। पिछले साल एशिया कप के दौरान हाइब्रिड मॉडल की अपनाया गया था, जब भारत के मैच श्रीलंका में करवाए गए थे और बाकी मैच पाकिस्तान में हुआ था।

अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि पीसीबी अपने कानून सलाहकारों से बात करके आईसीसी को मेल भेजेगा। जिसमें पाकिस्तान के तरफ से भारत के फैसले पर जवाब मांगा जाएगा। पीसीबी जरूरत पड़ने पर सरकार से भी सहायता लेगी। सूत्रों के अनुसार, अगर पाकिस्तान सरकार भारत से क्रिकेट संबंधों पर सख्त कदम उठाती है, तो इसका आईसीसी पर कानूनी प्रभाव पड़ सकता है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि व्यावसायिक साझेदारों को कानूनी नतीजों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आईसीसी ने प्रसारकों और प्रायोजकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी प्रमुख क्रिकेट खेलते देशों को टूर्नामेंटों में भाग लेना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, और दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे से खेलती हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन