भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

महिला विश्व कप के बीच भारतीय टीम पर जुर्माना, जानिए आखिर क्या थी वजह?

Vishakhapatnam ODI: ICC ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया। टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे रही।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Women's Cricket Team: आईसीसी ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रविवार को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए लीग चरण के मैच में धीमी ओवर गति के कारण लागू किया गया। मैच के नियत समय में भारतीय टीम अपनी गेंदबाजी पूरी नहीं कर सकी और एक ओवर निर्धारित समय से पीछे रह गई। इसी कारण आईसीसी ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत भारतीय टीम पर कार्रवाई करते हुए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

आईसीसी की आचार संहिता के अनुसार, हर टीम को अपने निर्धारित समय में गेंदबाजी पूरी करनी होती है। यदि किसी टीम की ओवर गति धीमी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ वित्तीय जुर्माना लगाया जा सकता है। भारतीय टीम के साथ यह स्थिति तब सामने आई जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्धारित ओवर गति से पीछे रह जाने के कारण मैच अधिकारी ने नियम के तहत टीम पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

इस घटना के बाद टीम प्रबंधन ने ओवर गति पर ध्यान देने और समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। आईसीसी ने यह कदम खेल की गति बनाए रखने और सभी टीमों के लिए समान नियम लागू करने के उद्देश्य से उठाया है। जुर्माने की राशि टीम की मैच फीस का पांच प्रतिशत है, जो नियमों के अनुसार स्वचालित रूप से कट जाएगी। इस फैसले से यह संदेश गया कि विश्व कप में किसी भी टीम को समय पालन में ढिलाई बरतने की इजाजत नहीं है और सभी को मैच के दौरान नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने प्रतिका रावल 75 और स्मृति मंधाना 80 की शानदार पारियों के दम पर 330 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से एन्नाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि सोफिया मेलोनेक्स ने 3 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49 ओवरों में 3 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए कप्तान एलिस हेली ने सर्वाधिक 142 रन जुटाए, जबकि एलिस पेरी ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। भारत की ओर से श्री चरणी को सर्वाधिक 3 विकेट हाथ लगे।

भारतीय टीम 4 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। टीम इंडिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले जीतने के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबले गंवाए। टीम इंडिया ने 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है, जिसके बाद 23 अक्टूबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को उसकी भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया अगले दौर में प्रवेश करेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी