अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए सबसे ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

भारत से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच के शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम किया। भारत ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा पावरप्ले का स्कोर

रन/विकेट टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष/मैच
92/0 भारत न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2026 फाइनल
92/1 वेस्ट इंडीज अफ़ग़ानिस्तान ब्रिजटाउन 2024
91/1 नीदरलैंड्स आयरलैंड सिलेहट 2014
89/3 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका मुंबई 2016
86/1 भारत नामीबिया दिल्ली 2026

इस लिस्ट में नीदरलैंड की टीम तीसरे पायदान पर है, जिसने साल 2014 में आयरलैंड के विरुद्ध पावरप्ले के दौरान 91/1 का स्कोर बनाया था।इंग्लैंड की टीम साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी के शुरुआती 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी है। वहीं, भारत ने इसी विश्व कप में नामीबिया के विरुद्ध 6 ओवरों के खेल में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने शुरुआती 11 ओवरों में 1 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया है। फिलहाल संजू सैमसन 33 गेंदों में 50 रन, जबकि ईशान किशन 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

250 तक पहुंच सकती है भारतीय टीम

अगर दोनों बल्लेबाज इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे 250 रनों का आंकड़ा पार कर सकते हैं। उम्मीद है संजू सैमसन फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को बड़ा टोटल बनाने में मदद करेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर